Breaking

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की मदद करें, पाएं 25 हजार रुपये का पुरस्कार…

Share

धमतरी/ सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर मदद दिलाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस जिलेभर में राहवीर (गुड समेरिटन) योजना के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में आम नागरिकों को सड़क हादसे के पीड़ितों की तत्काल सहायता करने और सरकार की इस योजना की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा (गोल्डन ऑवर) सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि इस दौरान घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया जाए, तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से लोगों को मूकदर्शक बनने के बजाय मानवता का परिचय देते हुए तत्काल सहायता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

धमतरी पुलिस ने बताया कि राहवीर (गुड समेरिटन) वह व्यक्ति होता है, जो बिना किसी स्वार्थ या पहचान की अपेक्षा के सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करता है और उसे अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करता है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत लागू गुड समेरिटन कानून के अनुसार मदद करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की अनावश्यक कानूनी, पुलिस या न्यायिक प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ता। अस्पताल या पुलिस उसे अनावश्यक रूप से रोक नहीं सकते और उसकी पहचान भी उसकी इच्छा के बिना सार्वजनिक नहीं की जा सकती।

25 हजार रुपये का पुरस्कार

राहवीर योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल सड़क दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, तो भारत सरकार की ओर से 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। वहीं वर्षभर में चयनित सर्वश्रेष्ठ राहवीरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने और एक लाख रुपये तक का विशेष पुरस्कार देने का भी प्रावधान है।

जागरूकता अभियान जारी

धमतरी पुलिस स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, बस स्टैंड, ग्राम पंचायतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, पंपलेट, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ें और दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।

धमतरी पुलिस की अपील

  • सड़क दुर्घटना देखकर मूकदर्शक न बनें।
  • तुरंत 112 या 108 पर सूचना दें।
  • घायल को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें।
  • गुड समेरिटन कानून मदद करने वाले नागरिकों को पूर्ण कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने जिलेवासियों से अपील की है कि सड़क हादसे की स्थिति में बिना घबराए तत्काल सहायता के लिए आगे आएं। आपकी समय पर की गई मदद किसी अनमोल जीवन को बचा सकती है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में