Breaking

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’, धमतरी में 650 दीपों से होगा शुभारंभ

युवा जागरूक तो सुरक्षित भविष्य: धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संकल्प…

सोशल मीडिया से हो गए हैं परेशान? इस तरह हो जाएंगे डिजिटली Detox…

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान..

अगले साल स्मार्ट चश्मे लॉन्च करेगी ऐप्पल, इस मामले में होंगे सबसे अलग…

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल…

धमतरी से लापता हुए नरहरपुर के रविंद्र दुर्गा, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी…

Wind या Solar, कौन-सा एनर्जी सोर्स है ज्यादा एफिशिएंट? यहां जानें…

नशे के कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार, 35.85 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज…

16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम…

Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका….

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, 53 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें…

एसपी धमतरी के निर्देश पर आबकारी अपराधों पर लगातार कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार…

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला…

CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद…

धमतरी पुलिस ने शुरू किया विशेष जनजागरूकता अभियान, अवैध अप्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील…

धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान: नगरी के पीएम श्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संदेश…

धमतरी: रायपुर रोड स्थित मेडिकल एजेंसी पर EOW की दबिश, पुराने स्वास्थ्य विभाग मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

मानसून बाइक रैली से धमतरी में पर्यटन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नरहरा जलप्रपात में हुआ पौधरोपण…

हत्या की वारदात से सहमा क्षेत्र, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साहू समाज ने सौंपा ज्ञापन…

फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण…

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले…

धमतरी पुलिस की जनजागरूकता मुहिम जारी, स्कूल में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर डायल-112 की सरप्राइज चेकिंग, 5 मिनट में पहुंची टीम…

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा: धमतरी पुलिस की सख्त चेतावनी, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई…

Share

धमतरी/ धमतरी पुलिस ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में यातायात पुलिस नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान के तहत वाहन चलाते पाए गए नाबालिगों के अभिभावकों को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइश दी जा रही है तथा उनका नाम-पता दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पहली बार अभिभावकों को चेतावनी देकर छोड़ा जाएगा, लेकिन यदि वही नाबालिग दोबारा वाहन चलाते हुए पकड़ा गया तो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी पुलिस के अनुसार, नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति देना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में 25,000 रुपये तक का जुर्माना, तीन वर्ष तक की सजा और नाबालिग के 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद भी निर्धारित अवधि तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाई जा सकती है।

इधर, ट्रैफिक डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी एवं ट्रैफिक प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू की टीम जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रही है। प्राचार्यों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने और ड्राइविंग लाइसेंस बनने से पहले वाहन नहीं चलाने की सलाह दी जा रही है।

10 हजार से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचा अभियान

धमतरी पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 28 जुलाई 2026 तक जिले के 36 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 10,301 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। इन कार्यक्रमों में सड़क सुरक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई।

पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त होने से पहले किसी भी प्रकार का मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में