Breaking

धमतरी से लापता हुए नरहरपुर के रविंद्र दुर्गा, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी…

Wind या Solar, कौन-सा एनर्जी सोर्स है ज्यादा एफिशिएंट? यहां जानें…

नशे के कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार, 35.85 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज…

16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम…

Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका….

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, 53 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें…

एसपी धमतरी के निर्देश पर आबकारी अपराधों पर लगातार कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार…

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला…

CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद…

धमतरी पुलिस ने शुरू किया विशेष जनजागरूकता अभियान, अवैध अप्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील…

धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान: नगरी के पीएम श्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संदेश…

धमतरी: रायपुर रोड स्थित मेडिकल एजेंसी पर EOW की दबिश, पुराने स्वास्थ्य विभाग मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

मानसून बाइक रैली से धमतरी में पर्यटन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नरहरा जलप्रपात में हुआ पौधरोपण…

हत्या की वारदात से सहमा क्षेत्र, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साहू समाज ने सौंपा ज्ञापन…

फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण…

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले…

धमतरी पुलिस की जनजागरूकता मुहिम जारी, स्कूल में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर डायल-112 की सरप्राइज चेकिंग, 5 मिनट में पहुंची टीम…

धर्मनगरी धमतरी में साध्वी रत्ननिधि श्रीजी महाराज का मंगल प्रवेश, 28 जुलाई से होगा चातुर्मास प्रारंभ…

बारिश के बीच अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे ग्रामीण, समाजसेवियों ने पहुंचाई राहत सामग्री…

कुरूद पुलिस ने डकैती का किया सनसनीखेज खुलासा, अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार…

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- ‘युवाओं का भविष्य हमारी…’

घर से निकलने से पहले Google Maps पर चेंज कर लें ये सेटिंग्स, सुहाना हो जाएगा सफर…

हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, धमतरी पुलिस की सशक्त विवेचना से मिला न्याय…

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’, धमतरी में 650 दीपों से होगा शुभारंभ

Share

धमतरी/ भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान की जानकारी देने के लिए मंगलवार को गोविंद सारंग भवन स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश समरसता टोली की सहसंयोजक रंजना साहू ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज केवल एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान संत, समाज सुधारक और सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। उन्होंने समानता, आत्मसम्मान और सामाजिक न्याय का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी अभियान संचालित कर रही है।

उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) को देशभर में “समरसता दीप महोत्सव” के साथ होगा। धमतरी जिले में भिलाई माता मंदिर परिसर में गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के प्रतीक स्वरूप 650 दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

 

 

रंजना साहू ने बताया कि अभियान के तहत कलश वंदन अभियान, संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा, समरसता संवाद, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी देशभर में पहुंचाकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा और सामाजिक न्याय के संदेश को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ रही है। यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का व्यापक जनआंदोलन बनेगा।

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री राकेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, जिला कार्यालय मंत्री विजय साहू, जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता यादव, मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, मंडल महामंत्री राजीव चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में