Breaking

Oppo Pad Air 6 : 10,050mAh बैटरी और 2.8K डिस्प्ले, Oppo ने उतारा नया टैबलेट…

घुटने के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत, CHC में मचा हड़कंप; परिजनों का हंगामा…

GTA 6 Giveaway : GTA 6 के लिए Kick-Twitch का ऐलान, फ्री गेम कोड जीतने का मौका…

वीबी-जी रामजी योजना के तहत विकासखंडवार बैठकों में तैयार हुई विकास कार्यों की रूपरेखा, रोजगार और ग्रामीण अधोसंरचना पर विशेष जोर…

Solar Cell: पुरानी खराब सीडी या डीवीडी से घर पर बनाएं सोलर सेल, मुफ्त में बनेगी बिजली…

Free Hotstar: Jio के इस रिचार्ज में मिल रहा फ्री हॉटस्टार, इतने दिन की मिलेगी वैलेडिटी…

iPhone Scam: चोरी हुए iPhone को ढूंढने के नाम पर नया स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती…

Humans Without Water: अगर पृथ्वी से गायब हो जाए सारा पानी तो कितने दिन जिंदा रह पाएंगे इंसान, जानें यहां?

कैमरे में 200MP का दम, बैटरी भी बड़ी! OPPO Reno 17 सीरीज लॉन्च…

दीपावली की खुशियों के बीच मातम: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बिना नंबर की बाइक पर तेज रफ्तार से घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

AC Current vs DC Current: घर में AC करंट होता है या DC, कौन सा ज्यादा खतरनाक?

Apple Phone: iPhone 18 और 18e में मिल सकते हैं नए फीचर्स, जानें कीमत…

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, बनरौद नाका में 300 बोरी धान जब्त…

बाबा जलाराम जयंती पर निकली भव्य प्रभातफेरी, शास्त्री चौक में हुआ स्वागत; समाजजनों को दी गई बधाई…

अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय एसपी भावना पांडेय की सर्वोच्च प्राथमिकता, क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 131.668 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के पांच आरोपी गिरफ्तार, 72.45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त…

’10 मिनट में होगा ब्लास्ट’, लोकोपायलट को बोलकर ट्रेन से भाग गया शख्स, स्टेशन पर हड़कंप…

भखारा-भठेली को मिली विकास कार्यों की सौगात, विधायक अजय चंद्राकर ने किया पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ और जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से डीजल चोरी करने वाला चालक और चोरी का डीजल खरीदने वाला गिरफ्तार, 100 लीटर डीजल बरामद…

कैसे काम करता है Where is my train ऐप, ट्रेन से कैसे होता है कनेक्ट?

Satellite Network: बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?

धमतरी पुलिस की जुआरियों पर एक और कार्रवाई, अर्जुनी क्षेत्र में 11 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, नगरी में दो जगह दबिश देकर 11 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल…

iPhone Scam: चोरी हुए iPhone को ढूंढने के नाम पर नया स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती…

Share

iPhone Scam: अगर आपका महंगा iPhone हाल ही में चोरी हो गया है या कहीं गिर गया है. तो यकीनन आप उसे वापस पाने के लिए काफी परेशान होंगे. लेकिन इसी परेशानी और इमोशन का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को ठग रहे हैं. फोन गुम होने के कुछ दिन बाद अगर आपके पास कोई मैसेज या ईमेल आए कि आपका iPhone मिल गया है तो खुशी होने के बजाय थोड़ा सतर्क हो जाएं.

गृह मंत्रालय और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने इस नए फिशिंग स्कैम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. ठग बिल्कुल असली जैसा दिखने वाला मैसेज भेजकर लोगों से उनकी Apple ID, पासवर्ड और OTP जैसी बेहद निजी जानकारी चुरा रहे हैं. एक बार यह जानकारी उनके हाथ लग गई तो न सिर्फ आपका चोरी हुआ फोन हमेशा के लिए अनलॉक होकर उनका हो जाएगा बल्कि आपके बैंक खाते में भी बड़ी सेंध लग सकती है.

iPhone को लेकर कैसे हो रही साइबर ठगी?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि जब फोन चोरी हुआ है तो ठगों को मालिक का दूसरा मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कैसे मिल जाती है. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक फोन गुम होते ही कई लोग सोशल मीडिया या ऑनलाइन ग्रुप्स पर पोस्ट डालकर मदद मांगते हैं और अपना कॉन्टैक्ट नंबर शेयर कर देते हैं. साइबर अपराधी ऐसी पोस्ट पर लगातार नजर गड़ाए रखते हैं.

 

 

इसके अलावा iPhone के Find My फीचर में Lost Mode’ऑन करने पर लॉक स्क्रीन पर एक ऑप्शनल नंबर दिखता है जिससे फोन मिलने पर कोई संपर्क कर सके. ठग इसी नंबर को नोट कर लेते हैं और साथ ही पुराने डेटा लीक से भी वे आपकी ईमेल आईडी और नंबर निकाल लेते हैं जिसके बाद शिकार को फंसाने के लिए फर्जी मैसेज भेजते हैं.

फर्जी Apple Support मैसेज से खाली हो रहा है बैंक खाता

इस नए ठगी के तरीके को देखकर पढ़े-लिखे लोग भी आसानी से धोखा खा जाते हैं. फोन चोरी होने के कुछ समय बाद यूजर के नंबर पर एक SMS या ईमेल आता है जिसके आखिर में Apple Support लिखा होता है जिससे वह बिल्कुल आधिकारिक लगे. इस मैसेज में दावा किया जाता है कि आपका खोया हुआ iPhone ट्रैक हो गया है और उसे सुरक्षा कारणों से ब्लॉक कर दिया गया है.

फोन की लोकेशन देखने या उसे अनलॉक करने के लिए एक लिंक दिया जाता है. जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है एक नकली वेबसाइट खुलती है जो हूबहू एप्पल के पेज जैसी दिखती है. वहां आपसे Apple ID, पासवर्ड और वेरिफिकेशन के नाम पर OTP मांगा जाता है. इसके अलावा कई बार डिवाइस को अकाउंट से रिमूव करने को भी कहा जाता है जिससे फोन का एक्टिवेशन लॉक हट जाता है और ठग इसे आसानी से बेच देते हैं.

इस तरह खुदको रखें सेफ

साइबर ठगों की इस चाल से बचने के लिए आपको सतर्क होने की जरूरत है. इसलिए यह बात जान लें कि Apple कभी भी फोन मिलने और लोकेशन ट्रैक करने के लिए SMS और लिंक नहीं भेजता है. अगर आपको ऐसा कोई मैसेज या ईमेल आए तो उस पर क्लिक न करें. खोए हुए फोन का स्टेटस सिर्फ iCloud वेबसाइट या किसी दूसरे एप्पल डिवाइस के Find My ऐप के जरिए ही चेक करें. किसी के कहने पर अपने Apple अकाउंट से चोरी हुए डिवाइस को रिमूव न करें वरना चोर के लिए फोन का लॉक खोलना आसान हो जाएगा. इसके साथ ही अपनी Apple ID पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन हमेशा ऑन रखें और किसी के साथ भी पासवर्ड या OTP शेयर करने से बचें.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में