Breaking

धमतरी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार…

कुरुद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार…

USTR में विस्फोटक से वन्यजीवों के शिकार का खुलासा, 13 पोटाश बम समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

कुरूद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

महंगाई में क्यों बढ़ती है लिपस्टिक-परफ्यूम की बिक्री, क्या है इसके पीछे की साइकोलॉजी?

WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?

क्या चांद पर लग रहा है जंग, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां…

नए प्लैनेट पर जीवन की उम्मीद, पृथ्वी से दूर मिला पृथ्वी जैस ग्रह!

पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान…

दुनिया के कितने देशों में है महात्मा गांधी का स्मारक, देख लीजिए नाम…

प्लेन के दोनों पायलट को क्यों नहीं दिया जाता एक जैसा खाना, क्या है इसकी वजह?

135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर क्यों आया संकट? छात्रों को परेशान कर देगी यह खबर…

WhatsApp ने बदला Teen Account का सिस्टम! ऐसे काम करेगा पैरेंटल कंट्रोल…

करैत सांप के डसने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां का इलाज जारी…

श्यामतराई में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताया आभार…

एसपी भावना पांडेय ने किया सिटी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण…

किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम….

छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म ‘हनुमान अंश’ को किया टैक्स फ्री…

धमतरी में बाइक चोरी का खुलासा: मगरलोड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद…

External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा…

boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?

20,000mAh Power Bank कितने दिन चलेगा? जानिए कितनी बार चार्ज होगा आपका फोन…

Solar से चलेगा पूरा Data Center, जानें कितने Panels की पड़ेगी जरूरत?

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

मड़ेली हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, कुरूद न्यायालय ने सुनाई सजा…

Share

बिरेझर चौकी क्षेत्र के हत्या प्रकरण में पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर चेतन साहू दोषसिद्ध

उत्कृष्ट विवेचना के लिए एसपी भावना पांडेय ने की सराहना, विवेचक निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को मिलेगा पुरस्कार

धमतरी/ जिले में गंभीर अपराधों की प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना के चलते हत्या के एक मामले में आरोपी को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा दिलाने में धमतरी पुलिस को सफलता मिली है। बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम मड़ेली में हुए हत्या प्रकरण में माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कुरूद ने आरोपी चेतन साहू को दोषसिद्ध करते हुए सश्रम आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है।

विवाद के दौरान लकड़ी के बत्ते से किया था हमला

पुलिस के अनुसार, 15 मार्च 2025 को ग्राम मड़ेली के भाठापारा गौठान के पास विवाद के दौरान आरोपी चेतन साहू, पिता बाहरा राम साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी मड़ेली ने गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू के सिर पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया था।

हमले में गंभीर रूप से घायल गजेन्द्र साहू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद थाना कुरूद एवं चौकी बिरेझर में अपराध क्रमांक 85/2025 दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।

पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर तैयार किया गया अभियोग पत्र

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता बरामद किया गया।

इसके अलावा बरामद साक्ष्य का FSL परीक्षण कराया गया तथा प्रकरण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया गया। पुलिस ने निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया।

न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

अभियोजन पक्ष द्वारा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों एवं तर्कों के आधार पर माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कुरूद ने सत्र प्रकरण क्रमांक 30/2025 में आरोपी चेतन साहू को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दोषसिद्ध पाया।

न्यायालय ने आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।

दोषसिद्ध आरोपी

चेतन साहू, पिता बाहरा राम साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी मड़ेली, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।

उत्कृष्ट विवेचना पर विवेचक होंगे पुरस्कृत

प्रकरण में प्रभावी विवेचना, महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन एवं मामले को न्यायालय में मजबूती से प्रस्तुत करने के परिणामस्वरूप आरोपी को सजा दिलाने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय ने प्रकरण की उत्कृष्ट विवेचना के लिए तत्कालीन चौकी प्रभारी बिरेझर एवं विवेचक निरीक्षक चन्द्रकांत साहू के कार्य की सराहना की है। एसपी ने उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की है।

धमतरी पुलिस द्वारा गंभीर एवं जघन्य अपराधों में साक्ष्य-आधारित विवेचना को प्राथमिकता देते हुए आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में