Breaking

धमतरी में सड़क हादसों का कहर: अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक किशोर की मौत, छह घायल; श्यामतराई के पास कार और बाइक में भिड़ंत…

X Parental Controls : X पर बच्चों की सुरक्षा के लिए नया फीचर, पेरेंट्स को मिलेंगे कंट्रोल…

धमतरी में ईडी की दबिश, अपर रजिस्ट्रार के सरकारी आवास पर छापा; 10 अधिकारियों की टीम कर रही जांच…

धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 63 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

Black Friday Sale 2026 : ब्लैक फ्राइडे पर गैजेट्स खरीदने का मौका, रिलायंस डिजिटल दे रहा भारी छूट…

Laptop Buying Tips: सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदने से पहले ऐसे चेक करें बैटरी हेल्थ, नहीं खाएंगे धोखा…

Charging Port Cleaning: स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट में जम गई है धूल? घर बैठे ऐसे करें साफ…

हत्या: शराब के नशे में मामूली विवाद पर पति ने तीर से गला घोंटकर पत्नी की कर दी हत्या…

कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पर प्रशासन की कार्रवाई, कुरूद की शिवनाथ राइस मिल से 550 क्विंटल धान जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए, 7 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए…

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, सियासी जगत में शोक की लहर…

मगरलोड से चोरी हुई बाइक रायपुर में बरामद, आरोपी प्रेम दुबे गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

धमतरी में ‘स्त्री मित्रता केंद्र’ का शुभारंभ, 200 महिलाओं को ‘करोड़पति बहन’ बनाने का लक्ष्य…

धमतरी: सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने घर की सीढ़ियों पर मिला अजगर, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…

धमतरी: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए बैंकों ने खोला खजाना, 10 करोड़ तक मिलेंगे…

Jio vs Airtel vs BSNL : घर के लिए 100 Mbps इंटरनेट चाहिए? इन प्लान्स पर डालें नजर…

Samsung Air Purifier : घर के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदना है? Samsung के ये मॉडल देखें…

Amazon पर दिखा iQOO 16, भारत में लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी…

Huawei Watch Air Launch : पतली बॉडी में ECG और GPS, Huawei ने पेश की नई स्मार्टवॉच…

धमतरी: युवती का रास्ता रोककर जबरन बाइक में बैठाया, मारपीट कर अपहरण की कोशिश; एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…

Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स…

Gmail को टक्कर देने आया Kagi Mail, 60 दिन तक मिलेगा फ्री यूज…

धमतरी में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला: फर्जी इनवॉइस बनाकर रकम हड़पने का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार…

मितानिनों की मांग विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे विधायक ओंकार साहू, सम्मान समारोह में 700 मितानिनों का हुआ सम्मान…

धमतरी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार…

Share

कोतवाली, कुरूद और अर्जुनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 80 पौवा शराब सहित नकदी और बाइक जब्त

धमतरी/ जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली, कुरूद और अर्जुनी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 80 पौवा देशी शराब, बिक्री की रकम और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल 23,170 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में तीन अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की गई।

कोतवाली पुलिस ने शराब परिवहन करते युवक को पकड़ा

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नहरपार नहर नाका, धमतरी के पास घेराबंदी कर गौरव नेताम उर्फ चाड़ी को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 2,840 रुपये, तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG-05-AF-7765, जिसकी कीमत करीब 15,000 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। इस मामले में कुल 17,840 रुपये की जब्ती हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 238/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी: गौरव नेताम उर्फ चाड़ी, पिता कार्तिकराम नेताम, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमापारा कोलियारी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।

कुरूद पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा

दूसरी कार्रवाई थाना कुरूद पुलिस ने की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम उमरदा ओवरब्रिज से चर्रा शराब भट्ठी के बीच रामसागर तालाब के पास दबिश दी। यहां रेश कुमार सोनकर को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 3,520 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की। इस मामले में कुल 3,720 रुपये की जब्ती की गई।

आरोपी के खिलाफ थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 328/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी: रेश कुमार सोनकर, पिता हेमंत सोनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, बरपारा नगरी, थाना नगरी, जिला धमतरी।

अर्जुनी पुलिस की कार्रवाई, 16 पौवा शराब बरामद

तीसरी कार्रवाई थाना अर्जुनी पुलिस ने सांकरा मुख्य नहर के पास की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उमेश चेलवानी को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 1,280 रुपये, तथा बिक्री रकम 330 रुपये बरामद की गई। कुल 1,610 रुपये की जब्ती हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 140/26, धारा 34(1)(ब) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

आरोपी: उमेश चेलवानी, पिता शत्रुघ्न चेलवानी, उम्र 34 वर्ष, निवासी पीपरछेड़ी, गागरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

तीनों मामलों में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में लिया है। धमतरी पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में