रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से हमला, आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू और लकड़ी का बत्ता बरामद
धमतरी/ जिले में असामाजिक तत्वों और चाकूबाजी की घटनाओं पर लगाम कसने धमतरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक **श्रीमती भावना पांडेय** के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विवाद के दौरान किया गया चाकू से हमला
पुलिस के अनुसार, **02 एवं 03 अक्टूबर की दरमियानी रात** रतन कॉलोनी क्षेत्र में विवाद के दौरान चंदेश्वर ध्रुव, पिता दशरथ सिंह गुरु, उम्र 25 वर्ष, निवासी दानिटोला स्कूल चौक, महिमा सागर वार्ड, धमतरी बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों को चोटें आईं।
घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में—
– **साहिल मसीह**, पिता स्व. ईस्माईल मसीह, उम्र 26 वर्ष
– **नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह**, पिता स्व. ईब्राहिम मसीह, उम्र 26 वर्ष
– **सौरभ मसीह उर्फ रिकू मसीह**, पिता स्व. ईस्माईल मसीह, उम्र 19 वर्ष
सभी निवासी **रतन कॉलोनी, महिमा सागर वार्ड, धमतरी** को गिरफ्तार किया।
घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त **12.7 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू** तथा **लकड़ी का बत्ता** बरामद किया है।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध **धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) BNS एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट** के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय धमतरी के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर उन्हें **न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।**
धमतरी पुलिस द्वारा चाकूबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
