Breaking

करैत सांप के डसने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां का इलाज जारी…

श्यामतराई में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताया आभार…

एसपी भावना पांडेय ने किया सिटी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण…

किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम….

छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म ‘हनुमान अंश’ को किया टैक्स फ्री…

धमतरी में बाइक चोरी का खुलासा: मगरलोड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद…

External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा…

boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?

20,000mAh Power Bank कितने दिन चलेगा? जानिए कितनी बार चार्ज होगा आपका फोन…

Solar से चलेगा पूरा Data Center, जानें कितने Panels की पड़ेगी जरूरत?

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई, दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग…

धमतरी में दर्दनाक हादसा: 24 घंटे चला रेस्क्यू, चौथे पाइप में फंसा मिला 7 वर्षीय लक्ष्य…

पानी लेने के दौरान टंकी में गिरी महिला, मौके पर मौत…

तीन साल से फरार दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का स्थायी वारंटी गरियाबंद से गिरफ्तार…

PM मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना: CM साय…

बरारी-कोटाभर्री मार्ग पर दिखे दो तेंदुए, मोबाइल कैमरे में कैद…

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसा, गोली मारने की धमकी देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में खड़ी फोर्ड कार में लगी आग, इंजन समेत अगला हिस्सा जला…

फोन में 2 SIM लगाने से Battery ज्यादा खत्म होती है? 5G यूजर्स जरूर जानें…

एक ही सवाल पर ChatGPT, Gemini और Claude के जवाब अलग क्यों आते हैं?

गणेश झांकी-विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: चाकूबाजी, नशाखोरी और हुड़दंग पर रहेगी विशेष नजर…

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

नए प्लैनेट पर जीवन की उम्मीद, पृथ्वी से दूर मिला पृथ्वी जैस ग्रह!

Share

Habitable Planet: खगोलविदों को हमारे सौरमंडल के काफी करीब एक दिलचस्प एक्सोप्लैनेट मिला है. इससे पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज में नई दिलचस्पी पैदा हुई है. GJ3378b नाम का यह ग्रह लगभग 25.2 प्रकाश वर्ष दूर है और इस जीवन के लिए संभावित रूप से अनुकूल दुनिया माना जा रहा है.

नासा और खगोलविदों की जानकारी के मुताबिक GJ3378b अपने होस्ट स्टार के हैबिटेबल जोन में घूमता है. यह तारे के चारों ओर का वह इलाका है जहां तापमान ऐसा हो सकता है कि ग्रह की सतह पर तरल पानी मौजूद रहे. क्योंकि तरल पानी को जीवन के लिए एक जरूरी शर्त माना जाता है इस वजह से इस खोज ने पृथ्वी के बाहर जीवन मिलने की संभावना में दिलचस्पी बढ़ा दी है.

GJ3378b क्या है? 

GJ3378b एक एक्सोप्लैनेट है. यानी यह हमारे सौरमंडल के बाहर स्थित एक ग्रह है. वैज्ञानिक इसे सुपर अर्थ की श्रेणी में रखते हैं क्योंकि इसका मास पृथ्वी से ज्यादा है. पहले के अनुमानों से यह पता चला था कि यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 5 गुना ज्यादा भारी हो सकता है. लेकिन नए विश्लेषण से यह पता चलता है कि इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 2.3 गुना है. यह कम अनुमान इस ग्रह को खास तौर पर दिलचस्प बनाता है क्योंकि इसकी सतह पथरीली हो सकती है.

यह ग्रह कहां स्थित है? 

GJ3378b पृथ्वी से लगभग 25.2 प्रकाश वर्ष दूर कैमेलोपार्डालिस तारामंडल में स्थित है. हालांकि इंसानी नजरिए से यह दूरी काफी ज्यादा है लेकिन ब्रह्मांड के पैमाने पर यह काफी करीब है.

यह ग्रह एक ठंडे रेड ड्वार्फ तारे के चारों तरफ घूमता है . यह सूरज से छोटा और ठंडा है. इस तारे के चारों ओर इसकी स्थिति इसे उस इलाके में रखती है जिसे तरल पानी के लिए संभावित रूप से अनुकूल माना जाता है.

 

 

हैबिटेबल जोन क्या है?

हैबिटेबल जोन तारे के चारों ओर का वह इलाका है जहां हालात न तो ज्यादा गर्म होते हैं और ना ही काफी ज्यादा ठंडे. ऐसा इसलिए ताकि ग्रह की सतह पर तरल पानी मौजूद रह सके.

GJ3378b की कक्षा इसी इलाके में आती है. इससे यह साबित नहीं होता कि इस ग्रह पर जीवन है लेकिन यह इस दुनिया को आगे की वैज्ञानिक स्टडी के लिए एक जरूरी लक्ष्य बनाता है.

1 साल सिर्फ 21.5 दिनों का होता है

GJ3378b की सबसे दिलचस्प बातों में से एक है इसका छोटा आर्बिटल पीरियड. यह ग्रह अपने तारे के चारों ओर एक चक्कर सिर्फ 21.5 दिनों में पूरा कर लेता है.

अपने तारे के काफी करीब होने के बावजूद ऐसा माना जाता है कि इसे मिलने वाली ऊर्जा लगभग उतनी ही है जितनी पृथ्वी को सूरज से मिलती है. इस ग्रह को पृथ्वी पर मिलने वाली रोशनी और ऊर्जा का लगभग 90% हिस्सा मिलता है.

 

क्या GJ3378b पर जीवन हो सकता है? 

वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि इस ग्रह का कम द्रव्यमान इसकी चट्टानी सतह का संकेत हो सकता है. इस बात में भी दिलचस्प है कि क्या यहां का वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी जैसा हो सकता है.

हालांकि रहने लायक जोन में होने का मतलब यह नहीं होता कि उस ग्रह पर जीवन होगा ही. तरल पानी, सही वायुमंडल और दूसरी जरूरी स्थितियों की मौजूदगी का पता आगे की खोजबीन से ही चल पाएगा.

फिलहाल पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज में GJ3378b एक दिलचस्प उम्मीदवार बन चुका है. इसकी अपेक्षाकृत कम दूरी, रहने लायक जगह और पृथ्वी जैसी ऊर्जा की स्थिति इसे एक जरूरी टॉपिक बना देती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में