Breaking

अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई, दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग…

धमतरी में दर्दनाक हादसा: 24 घंटे चला रेस्क्यू, चौथे पाइप में फंसा मिला 7 वर्षीय लक्ष्य…

पानी लेने के दौरान टंकी में गिरी महिला, मौके पर मौत…

तीन साल से फरार दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का स्थायी वारंटी गरियाबंद से गिरफ्तार…

PM मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना: CM साय…

बरारी-कोटाभर्री मार्ग पर दिखे दो तेंदुए, मोबाइल कैमरे में कैद…

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसा, गोली मारने की धमकी देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में खड़ी फोर्ड कार में लगी आग, इंजन समेत अगला हिस्सा जला…

फोन में 2 SIM लगाने से Battery ज्यादा खत्म होती है? 5G यूजर्स जरूर जानें…

एक ही सवाल पर ChatGPT, Gemini और Claude के जवाब अलग क्यों आते हैं?

गणेश झांकी-विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: चाकूबाजी, नशाखोरी और हुड़दंग पर रहेगी विशेष नजर…

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

20,000mAh Power Bank कितने दिन चलेगा? जानिए कितनी बार चार्ज होगा आपका फोन…

Share

अगर आप अक्सर सफर करते हैं आउटलेट से दूर रहते हैं या फोन का इस्तेमाल हॉटस्पॉट और नेविगेशन जैसे कामों के लिए ज्यादा करते हैं तो 20,000mAh का पावर बैंक काफी काम का साबित हो सकता है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह पावर बैंक आपके फोन को कितनी बार चार्ज कर सकता है? इसका जवाब सिर्फ फोन की बैटरी क्षमता पर निर्भर नहीं करता है क्योंकि चार्जिंग के दौरान कुछ एनर्जी गर्मी और वोल्टेज कन्वर्जन में भी खर्च होती है.

आपको बता दें कि पावर बैंक पर लिखी 20,000mAh क्षमता को सीधे-सीधे फोन की बैटरी से तुलना नहीं किया जा सकता है. आमतौर पर पावर बैंक में 3.7V की बैटरी का इस्तेमाल होता है. इस हिसाब से 20,000mAh पावर बैंक करीब 74Wh एनर्जी स्टोर करता है.

हालांकि पूरी 74Wh एनर्जी फोन तक नहीं पहुंचती है. इंटरनल रेजिस्टेंस, गर्मी और चार्जिंग के दौरान होने वाले एनर्जी के नुकसान की वजह से इस्तेमाल होने वाली क्षमता आमतौर पर करीब 60 से 70 फीसदी के आसपास रहती है.

 

 

iPhone 17 को कितनी बार कर पाएगा चार्ज?

उदाहरण के तौर पर iPhone 17 की बैटरी 3,692mAh और करीब 14.3Wh की है. 20,000mAh पावर बैंक इससे करीब 3 से 4 फुल चार्ज दे सकता है. वहीं ज्यादा बड़ी बैटरी वाले iPhone 17 Pro Max की 4,823mAh बैटरी करीब 18.7Wh ऊर्जा स्टोर करती है. ऐसे में 20,000mAh पावर बैंक इससे लगभग 2 से 3 बार फुल चार्ज कर सकता है.

यानी अगर आपका फोन सामान्य इस्तेमाल में एक दिन चलता है तो 20,000mAh पावर बैंक से आपको कई एक्सट्रा दिनों तक बैकअप मिल सकता है.

सिर्फ फोन ही नहीं, Steam Deck और लैपटॉप भी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 20,000mAh पावर बैंक सिर्फ स्मार्टफोन के लिए ही फायदेमंद नहीं है. Steam Deck की करीब 40.9Wh बैटरी को यह लगभग 1 से 1.5 बार चार्ज कर सकता है. वहीं 13-इंच M5 MacBook Air की बैटरी 53.8Wh की है. ऐसे में 20,000mAh पावर बैंक इसे लगभग एक बार चार्ज करने के आसपास एनर्जी दे सकता है. लैपटॉप चार्ज करते समय वोल्टेज कन्वर्जन के कारण असली रिजल्ट अलग होता है.

 

 

क्या 20,000mAh पावर बैंक आपके लिए ज्यादा है?

अगर आपका इस्तेमाल सिर्फ रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने तक सीमित है और आपको एक-दो बार फोन चार्ज करना ही है तो 10,000mAh मॉडल हल्का और सुविधाजनक ऑप्शन हो सकता है.

लेकिन ट्रैवल, कैंपिंग, साइट विजिट या लंबे समय तक बिजली के सोर्स से दूर रहने की कंडिशन में 20,000mAh क्षमता ज्यादा कारगर होता है. इसकी मदद से बार-बार चार्जर या सॉकेट तलाशने की जरूरत कम हो जाती है. साथ ही यह क्षमता आमतौर पर 100Wh की एयरलाइन सीमा के अंदर रहती है, इसलिए इसे कैरी-ऑन सामान में ले जाया जा सकता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में