Breaking

धमतरी में सड़क हादसों का कहर: अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक किशोर की मौत, छह घायल; श्यामतराई के पास कार और बाइक में भिड़ंत…

X Parental Controls : X पर बच्चों की सुरक्षा के लिए नया फीचर, पेरेंट्स को मिलेंगे कंट्रोल…

धमतरी में ईडी की दबिश, अपर रजिस्ट्रार के सरकारी आवास पर छापा; 10 अधिकारियों की टीम कर रही जांच…

धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 63 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

Black Friday Sale 2026 : ब्लैक फ्राइडे पर गैजेट्स खरीदने का मौका, रिलायंस डिजिटल दे रहा भारी छूट…

Laptop Buying Tips: सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदने से पहले ऐसे चेक करें बैटरी हेल्थ, नहीं खाएंगे धोखा…

Charging Port Cleaning: स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट में जम गई है धूल? घर बैठे ऐसे करें साफ…

हत्या: शराब के नशे में मामूली विवाद पर पति ने तीर से गला घोंटकर पत्नी की कर दी हत्या…

कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पर प्रशासन की कार्रवाई, कुरूद की शिवनाथ राइस मिल से 550 क्विंटल धान जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए, 7 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए…

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, सियासी जगत में शोक की लहर…

मगरलोड से चोरी हुई बाइक रायपुर में बरामद, आरोपी प्रेम दुबे गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

धमतरी में ‘स्त्री मित्रता केंद्र’ का शुभारंभ, 200 महिलाओं को ‘करोड़पति बहन’ बनाने का लक्ष्य…

धमतरी: सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने घर की सीढ़ियों पर मिला अजगर, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…

धमतरी: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए बैंकों ने खोला खजाना, 10 करोड़ तक मिलेंगे…

Jio vs Airtel vs BSNL : घर के लिए 100 Mbps इंटरनेट चाहिए? इन प्लान्स पर डालें नजर…

Samsung Air Purifier : घर के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदना है? Samsung के ये मॉडल देखें…

Amazon पर दिखा iQOO 16, भारत में लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी…

Huawei Watch Air Launch : पतली बॉडी में ECG और GPS, Huawei ने पेश की नई स्मार्टवॉच…

धमतरी: युवती का रास्ता रोककर जबरन बाइक में बैठाया, मारपीट कर अपहरण की कोशिश; एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…

Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स…

Gmail को टक्कर देने आया Kagi Mail, 60 दिन तक मिलेगा फ्री यूज…

धमतरी में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला: फर्जी इनवॉइस बनाकर रकम हड़पने का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार…

मितानिनों की मांग विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे विधायक ओंकार साहू, सम्मान समारोह में 700 मितानिनों का हुआ सम्मान…

मड़ेली हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, कुरूद न्यायालय ने सुनाया फैसला…

Share

उत्कृष्ट विवेचना और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर चेतन साहू दोषसिद्ध, एसपी भावना पांडेय ने विवेचक को पुरस्कृत करने की घोषणा की
धमतरी। बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम मड़ेली में हुए हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध करते हुए सश्रम आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस की प्रभावी विवेचना, पुख्ता साक्ष्य और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के चलते आरोपी को सजा दिलाने में सफलता मिली।

मामला 15 मार्च 2025 का है। ग्राम मड़ेली के भाठापारा गौठान के पास विवाद के दौरान आरोपी चेतन साहू, पिता बाहरा राम साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी मड़ेली ने गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू के सिर पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के दौरान गजेन्द्र साहू की मृत्यु हो गई थी।

घटना के संबंध में थाना कुरूद एवं चौकी बिरेझर में अपराध क्रमांक 85/2025 पंजीबद्ध कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

साक्ष्यों के आधार पर हुई प्रभावी विवेचना
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रत्यक्षदर्शी एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता बरामद किया गया। बरामद सामग्री का एफएसएल परीक्षण कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया गया।

पुलिस द्वारा निर्धारित समयावधि में अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं तर्कों के आधार पर माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कुरूद ने सत्र प्रकरण क्रमांक 30/2025 में आरोपी चेतन साहू को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दोषसिद्ध किया।

न्यायालय ने आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है।

उत्कृष्ट विवेचना के लिए विवेचक होंगे पुरस्कृत
मामले में प्रभावी विवेचना एवं महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने तत्कालीन चौकी प्रभारी बिरेझर एवं विवेचक निरीक्षक चन्द्रकांत साहू के कार्य की सराहना की है।

एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने उत्कृष्ट विवेचना के लिए निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

दोषसिद्ध आरोपी
नाम: चेतन साहू
पिता: बाहरा राम साहू
उम्र: 26 वर्ष
निवासी: ग्राम मड़ेली, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)

पुलिस की साक्ष्य-आधारित विवेचना और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप हत्या जैसे गंभीर अपराध में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिलना पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में