Breaking

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

Share

कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को कानून, सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धमतरी पुलिस की यातायात शाखा द्वारा कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को यातायात शाखा की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस किस प्रकार कार्य करती है।

यातायात उपकरणों की दी गई जानकारी

विद्यार्थियों को यातायात शाखा में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा एवं जांच उपकरणों की जानकारी दी गई। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर, स्पीड जांच उपकरण, बैरिकेड्स, रिफ्लेक्टिव जैकेट, ट्रैफिक कोन सहित अन्य उपकरणों के उपयोग एवं कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन की पहचान, वाहनों की जांच तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीक और उपकरणों का उपयोग किया जाता है।

 

 

यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।

इसके साथ ही सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग एवं निर्धारित स्थानों का उपयोग करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा पैदल चलते समय सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए भी प्रेरित किया गया।

सड़क सुरक्षा में विद्यार्थियों की भी अहम भूमिका

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर व्यक्ति स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक कर सकता है।

विद्यार्थियों को समझाया गया कि वाहन चलाते समय छोटी-सी लापरवाही भी सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सड़क पर हमेशा सतर्कता, संयम और यातायात अनुशासन का पालन आवश्यक है।

विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली, वाहनों की जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई तथा विभिन्न उपकरणों से जुड़े सवाल पूछे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल एवं विस्तारपूर्वक समाधान किया।

इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। साथ ही उन्हें स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी उनि. खेमराज साहू, विद्यालय के शिक्षकगण, प्रआर. चमन सिंह ठाकुर, आरक्षक देव गजेंद्र, राजीव साहू, बालमुकुंद एवं उमेश दीवान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं युवाओं को कानून, सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

धमतरी पुलिस — सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में