लैपटॉप पर काम करते-करते Keyboard पर धूल, गंदगी और उंगलियों का तेल जमा होना आम बात है, लेकिन कई बार Keycaps के नीचे जमा Dust और Debris की वजह से Keys सही तरह से काम नहीं करतीं और Press करने पर Keystroke Register नहीं होता है. इसका असर Typing से लेकर Gaming तक में दिखाई दे सकता है. हालांकि Laptop Keyboard की सफाई के लिए किसी खास मशीन या महंगे Cleaning Kit की जरूरत नहीं पड़ती है. कुछ सामान्य चीजों की मदद से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि Laptop Keyboard की सफाई करने का सही तरीका क्या है.

सबसे पहले Laptop को पूरी तरह Shut Down करें और उसे Power से Disconnect कर दें. इसके बाद Laptop को उल्टा कर दें, जिससे धूल और गंदगी Keys के नीचे और अंदर जाने की जगह बाहर निकल सके.
