Breaking

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल…

म्यूजिक, कॉल और रोजाना इस्तेमाल के लिए 4 TWS ईयरबड्स, जानें इनमें क्या खास?

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

CM विष्णुदेव साय का खास अंदाज, काफिला रोक सड़क किनारे महिला से खरीदे दीये…

गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार…

नारकोटिक्स और पैंगोलिन तस्करी के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई…

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की अहम बैठक…

Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! Google जल्द बंद कर सकता है ये सिक्योरिटी फीचर…

तीज पर्व के दौरान सड़क हादसों का सिलसिला जारी, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत…

बीजापुर के एकलव्य स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत, CM साय सख्त…

छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग संरक्षण में…

तीजा लेने मायके जा रही महिला की हादसे में मौत, कुछ घंटे पहले भाई ने भी तोड़ा था दम…

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 14 सितंबर को आ रहा iOS 27, Siri AI होगा खास…

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा के अवसर पर आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

धमतरी/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय धमतरी से लगे रूद्रेश्वर मंदिर घाट, रूद्री में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। संध्या समय बड़ी संख्या में प्रज्ज्वलित दीपों से रूद्रेश्वर मंदिर घाट आलोकित हो उठा। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जनभागीदारी के साथ अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर थे। महापौर नगर निगम रामू रोहरा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय, अध्यक्ष जनपद अंगीरा ध्रुव, निगम सभापति कौशल्या देवांगन, सदस्य पूर्व विधायक रंजना साहू, जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, विजय मोटवानी, खूबलाल ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथियों ने आशीर्वाद का दिया प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी।

 

 

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ सभी चारों विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, गांवों, चौक-चौराहों, शासकीय कार्यालय परिसरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल-कॉलेज परिसरों, प्रतिष्ठानों तथा घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिक अभियान से जुड़ रहे हैं। कर्णेश्वर महादेव मंदिर सिहावा, विंध्यवासिनी मंदिर धमतरी और अंगारमोती माता मंदिर गंगरेल सहित विभिन्न स्थलों पर भी नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा एवं सकारात्मकता का संदेश दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन आवास एवं अटल आवास जैसे आवासीय परिसरों में भी सहभागिता दर्ज की जा रही है। मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा के अवसर पर देशभर में सेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का यह अभिनव प्रयास है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक-एक दीपक केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प की अभिव्यक्ति है।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और संस्कार की सुंदर अभिव्यक्ति है। दीपक जिस प्रकार अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार सेवा का भाव समाज में सकारात्मकता, विश्वास और सहयोग का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने कहा कि धमतरी की जनता ने हमेशा विकास और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई है। धार्मिक स्थलों से लेकर गांवों, चौक-चौराहों, शासकीय कार्यालयों और घरों तक प्रज्ज्वलित हो रहे दीपक जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प के प्रतीक हैं। पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान ने सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य किया है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सकारात्मक और रचनात्मक संदेश मिल रहा है। भारतीय संस्कृति में दीप प्रज्ज्वलन शुभता, आशा और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज प्रज्ज्वलित प्रत्येक दीपक जनसेवा, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और अधिक जीवंत एवं गरिमामय बना दिया। रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर एक साथ जगमगाते दीपों का दृश्य सेवा, सहभागिता और सामूहिक संकल्प का भावपूर्ण प्रतीक बना।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्थानीय कलाकारों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं और उपस्थित नागरिकों ने भक्तिभाव के साथ आरती में सहभागिता की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में