Breaking

गौवंश तस्करी पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 मवेशी मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार…

गंगरेल में 96.17% पानी, मुरुमसिल्ली 100% फुल; 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा…

कांकेर से रायपुर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात कार ने मारी टक्कर…

धमतरी के तीन शिक्षकों की पहल ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, कलेक्टर ने किया सम्मान…

AI से इंसानों के अस्तित्व पर खतरा? Anthropic रिसर्चर ने जताई बड़ी चिंता…

सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पर कृषि विभाग की कार्रवाई, तीन दुकानों पर बड़ी कार्रवाई…

घोड़े पालने का है शौक, जानें किस नस्ल के घोड़े होते हैं सबसे दमदार?

iPhone 18 सीरीज से Foldable तक आज क्या होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत?

बिल्डिंग हादसा: फोन पर बात कर रहा था युवराज, अचानक बंद हो गई आवाज…

कुरुद पुलिस का नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार, 416 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

शराब के सेवन और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्याता निलंबित…

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, नशाखोरी पर सख्ती की मांग…

नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या, शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास – मर्ग जांच में खुला हत्या का राज….

कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या का खुलासा, मामूली रंजिश बनी वजह; आरोपी गिरफ्तार…

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, 20 समितियों के साथ अहम बैठक…

कंडेल में युवक की हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश और नशे के एंगल पर जांच…

भारतीय वायुसेना में Air Marshal से ऊपर कौन सी रैंक, पूरी रैंक लिस्ट समझें?

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

Share

मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात में इस्तेमाल धारदार ब्लेड बरामद

धमतरी/ मगरलोड थाना क्षेत्र में छठठी कार्यक्रम के दौरान युवती पर कथित अश्लील टिप्पणी करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विरोध से नाराज आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया। मामले में चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार सर्जिकल ब्लेड भी बरामद किया है।

छठठी कार्यक्रम में हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को प्रार्थी पप्पू साहू, निवासी खमतराई, रायपुर, अपने परिवार के साथ ग्राम चन्द्रसुर में अपने भांजा-दामाद मुरली साहू के घर आयोजित छठठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे घर के पास गली में आरोपी डोमेश्वर साहू (30 वर्ष), निवासी परसदा (भाठापारा, वार्ड नंबर 11), थाना राजिम, जिला गरियाबंद, द्वारा प्रार्थी की भांजी पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणी की गई।

प्रार्थी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अपनी जेब से सर्जिकल ब्लेड निकालकर प्रार्थी की पीठ पर बाएं कंधे के नीचे वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

 

 

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 165/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में धारा 296, 115(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी की निशानदेही पर ब्लेड बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड को ग्राम चन्द्रसुर स्थित स्वागत गेट के पास छिपाकर रखना बताया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक धारदार सर्जिकल (ऑपरेशन) ब्लेड मय प्लास्टिक कवर बरामद किया।

पुलिस ने बरामद हथियार को गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्त किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

गिरफ्तार आरोपी

डोमेश्वर साहू, पिता गोवर्धन साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी परसदा (भाठापारा, वार्ड नंबर 11), थाना राजिम, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)।

जब्त सामग्री

  • 01 नग धारदार सर्जिकल (ऑपरेशन) ब्लेड मय प्लास्टिक कवर।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की लगातार नजर

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

धमतरी पुलिस के अनुसार, महिलाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अश्लीलता, गाली-गलौज, मारपीट अथवा सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में