Breaking

गौवंश तस्करी पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 मवेशी मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार…

गंगरेल में 96.17% पानी, मुरुमसिल्ली 100% फुल; 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा…

कांकेर से रायपुर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात कार ने मारी टक्कर…

धमतरी के तीन शिक्षकों की पहल ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, कलेक्टर ने किया सम्मान…

AI से इंसानों के अस्तित्व पर खतरा? Anthropic रिसर्चर ने जताई बड़ी चिंता…

सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पर कृषि विभाग की कार्रवाई, तीन दुकानों पर बड़ी कार्रवाई…

घोड़े पालने का है शौक, जानें किस नस्ल के घोड़े होते हैं सबसे दमदार?

iPhone 18 सीरीज से Foldable तक आज क्या होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत?

बिल्डिंग हादसा: फोन पर बात कर रहा था युवराज, अचानक बंद हो गई आवाज…

कुरुद पुलिस का नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार, 416 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

शराब के सेवन और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्याता निलंबित…

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, नशाखोरी पर सख्ती की मांग…

नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या, शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास – मर्ग जांच में खुला हत्या का राज….

कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या का खुलासा, मामूली रंजिश बनी वजह; आरोपी गिरफ्तार…

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, 20 समितियों के साथ अहम बैठक…

कंडेल में युवक की हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश और नशे के एंगल पर जांच…

भारतीय वायुसेना में Air Marshal से ऊपर कौन सी रैंक, पूरी रैंक लिस्ट समझें?

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

कंडेल में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पेचकस से दो युवकों पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

Share

बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के सिर पर किया नुकीले पेचकस से वार, घटना के 24 घंटे के भीतर अर्जुनी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

धमतरी/ ग्राम कंडेल में मामूली विवाद को लेकर दो युवकों पर नुकीले पेचकस से हमला करने के मामले में अर्जुनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेचकस भी बरामद कर जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अर्जुनी पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की।

पानी लेकर लौट रहे युवक से हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार घटना 9 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। प्रार्थी नीरज साहू अपने साथी सुरेन्द्र कुमार साहू और लुकेश यादव के साथ ग्राम कंडेल स्थित चबूतरे पर बैठा था।

इसी दौरान सुरेन्द्र कुमार साहू पानी लेकर वापस लौट रहा था। आरोप है कि इसी समय ग्राम कंडेल निवासी सौरभ साहू ने उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्का व लात से मारपीट करने लगा।

सुरेन्द्र के साथ मारपीट होते देखकर नीरज साहू बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान आरोपी सौरभ साहू ने अपने पास रखे नुकीले पेचकस से नीरज के सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया।

 

 

मदद के लिए पहुंचे भाई पर भी किया हमला

नीरज के शोर मचाने पर उसका छोटा भाई कोपेश्वर साहू मौके पर मदद के लिए पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने उसके सिर और गाल पर भी पेचकस से वार कर चोट पहुंचाई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 118/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले में धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें नुकीली वस्तु से चोट पहुंचना पाया गया। उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नुकीला पेचकस बरामद किया गया, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी।

 

 

गिरफ्तार आरोपी

सौरभ साहू, पिता दिलीप साहू, उम्र 30 वर्ष
निवासी ग्राम कंडेल, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)

घटना में प्रयुक्त पेचकस जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग नुकीला पेचकस बरामद कर जब्त किया है।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आपसी विवाद को हिंसक रूप देने पर होगी सख्त कार्रवाई

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपसी विवाद को हिंसक रूप देने, मारपीट करने और हथियारनुमा वस्तुओं से हमला करने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऐसे मामलों में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में