धमतरी/ ज्ञापन में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नियमित पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नशाखोरी एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
ज्ञापन में उन पर्यटन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने अथवा उसे बेहतर करने का भी आग्रह किया गया, जहां वर्तमान में कनेक्टिविटी की समस्या है। इसके लिए संबंधित मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के माध्यम से नेटवर्क विस्तार की मांग की गई, ताकि आपात स्थिति में पर्यटक आसानी से पुलिस या अन्य सहायता सेवाओं से संपर्क कर सकें।

इस दौरान वेद प्रकाश साहू, प्रेम प्रकाश साहू, सोन धीवर, अतुल साहू, राकेश कामरेड, तृप्ति रजक, मोहित, यमन, शिवांग, यज्ञांश, पीला पटेल, राजकुमार, महिमा, राधा, चंचल, मनीषा, कीर्ति, यश साहू, वेदांत साहू एवं गोविंद सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

