Breaking

Nothing AI Device : स्मार्टफोन से आगे की तैयारी, Nothing बना रहा है स्क्रीनलेस AI डिवाइस…

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण…

Android Phone Crash Problem : बार-बार क्रैश होकर परेशान कर रहा Android फोन? इन तरीकों से करें ठीक…

Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च…

राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, ‘सेल्फी विथ मी’ जोन में उमड़ी लोगों की भीड़…

India Crude Oil Imports: 1 दिन में कितना तेल इंपोर्ट करता है भारत, किस देश से सबसे ज्यादा बिजनेस?

धनतेरस से 3 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 2 लाख के नीचे, जानें आज का रेट…

Soan Papdi History: भारत में कहां से आई सोन पापड़ी? दिवाली पर डिब्बा मिलने से पहले जानें इतिहास…

Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?

Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड…

Phone Camera Small Hole: फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?

WhatsApp Guest Calling: WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन…

Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर…

Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च…

छत्तीसगढ़: ‘कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी’, बोले डिप्टी सीएम अरुण साव…

Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स….

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की पहल, ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं ने लगाई दौड़; हथियारों का प्रदर्शन और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित…

धमतरी पुलिस की गौ-तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 13 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के वाहन जब्त…

4% मासिक मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी, धमतरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार…

Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक…

WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

धमतरी में पटाखा दुकानों के लिए सख्त अग्नि सुरक्षा नियम लागू, 5 किलो का अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य…

‘शुरुआत आप लोगों ने की..’. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी के 21 स्थलों पर होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण, शाम 5:30 बजे से देख सकेंगे नागरिक…

कंडेल में युवक की हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश और नशे के एंगल पर जांच…

Share

30 वर्षीय पारसमणी साहू की हत्या का मामला, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश; एक संदिग्ध के हिरासत में लिए जाने की चर्चा

धमतरी/ जिले के ग्राम कंडेल में रविवार की रात एक युवक की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। 6 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे 30 वर्षीय पारसमणी साहू की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश और नशे से जुड़े विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मृतक पारसमणी साहू राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे कौन था और हत्या की वास्तविक वजह क्या थी।

 

 

संदिग्ध के हिरासत में होने की चर्चा

इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह भी चर्चा है कि हिरासत में लिया गया युवक नाबालिग हो सकता है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए आरोपी की उम्र और भूमिका को लेकर स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

कभी आदर्श ग्राम के रूप में पहचान बना चुका है कंडेल

ग्राम कंडेल को एक समय आदर्श ग्राम के रूप में पहचान मिली थी। लेकिन वर्तमान में गांव और आसपास नशीली सामग्री की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में नशे की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि इस हत्या की घटना में नशे की भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

घटना की सूचना मिलने पर वरदान परामर्श सेवा समिति से शिवा प्रधान और डूमन साहू भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल की जांच और संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में