धमतरी/ एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 68 पौवा देशी शराब, ₹27,510 की शराब, मोबाइल व नगदी जब्त की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी रहेगा।

