Breaking

धमतरी: निर्माणाधीन पुलिया बनी मुसीबत, वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से हजारों ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क…

धमतरी: अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में तेंदुए का हमला: घर में घुसकर दो ग्रामीणों को किया घायल, बाद में उसी मकान में मृत मिला तेंदुआ…

धमतरी: ग्राम मईभाठा में शासकीय भूमि से हटाए गए पांच अवैध अतिक्रमण, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई…

Android यूजर्स की मौज! एक झटके में बंद होंगे Scam SMS, जानें तरीका…

नारी महानदी पुल हत्याकांड का खुलासा: चावल कारोबारी की रंजिश में युवक की हत्या, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार….

कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!

39 और 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद निरीक्षक रामकिशुन अग्निवंशी व एएसआई देवनाथ सिन्हा सेवानिवृत्त, धमतरी पुलिस ने दी भावभीनी विदाई…

53 पेटी शराब जब्ती मामला: आबकारी विभाग के उप निरीक्षक पर गंभीर आरोप, हटाए गए कर्मचारियों ने खोला मोर्चा….

जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज: संबलपुर स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान…

BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ…

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की मदद करें, पाएं 25 हजार रुपये का पुरस्कार…

धमतरी में निगम और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 90 बोरी प्रतिबंधित पानी पाउच जब्त…

धमतरी में 8-9 अगस्त को सजेगा सीजी-05 एक्सपो, साउंड-लाइट कारोबार की नई तकनीकों का होगा प्रदर्शन…

बस चालक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर…

US School Security Drone: अमेरिका के स्कूलों में तैनात होंगे ‘पेपर स्प्रे ड्रोन’, हमलावरों पर 15 सेकंड में एक्शन…

‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ में धमतरी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, चार अधिकारी-कर्मचारी राज्य स्तर पर सम्मानित….

“जागरूक युवा, सुरक्षित समाज”: धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया जागरूक…

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा: धमतरी पुलिस की सख्त चेतावनी, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई…

अब X से भी भेज सकेंगे पैसे! X में आ गया ये नया फीचर…

Apple के डिवाइसेज पर मंडरा रहा खतरा! तुरंत करें ये काम…

Satellite Internet Vs Fiber Broadband : Satellite Internet से कितना अलग है Fiber Broadband?

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’, धमतरी में 650 दीपों से होगा शुभारंभ

युवा जागरूक तो सुरक्षित भविष्य: धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संकल्प…

मोशन सिकनेस से परेशान? iPhone की ये Secret Setting बदल देगी आपका सफर…

Share

iPhone Tips: अक्सर देखा गया है कि लोगों को सफर के दौरान चक्कर आने लगते हैं या फिर उल्टी जैसा महसूस होने लगता है. दरअसल, दुनियाभर में लाखों लोग मोशन सिकनेस (Motion Sickness) की समस्या से परेशान रहते हैं. खासकर तब जब सफर के दौरान लोग फोन की स्क्रीन देखते हैं ये परेशानी और बढ़ सकती है.

लेकिन अगर आपके पास iPhone है तो इसमें मौजूद एक खास फीचर आपकी इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है. ये फीचर iPhone की सेटिंग्स में छिपा हुआ है और बहुत से यूजर्स को इसकी जानकारी भी नहीं होती.

क्या है मोशन सिकनेस और क्यों होती है परेशानी?

आपको बता दें कि मोशन सिकनेस तब होती है जब हमारा दिमाग आंखों और शरीर से मिलने वाले मैसेज में अंतर महसूस करता है. उदाहरण के लिए, जब आप कार में बैठे हैं और फोन की स्क्रीन देख रहे हैं तो आपकी आंखें महसूस करती हैं कि आप स्टेबल हैं लेकिन शरीर और कान के अंदर मौजूद बैलेंस सिस्टम को पता चलता है कि आप लगातार चल रहे हैं.

इन अलग-अलग मैसेजों के कारण दिमाग कंफ्यूज हो जाता है और इससे चक्कर आना, जी मिचलाना, पसीना आना और सिर दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं.

iPhone का Secret Feature कैसे करता है मदद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने iPhone में Vehicle Motion Cues फीचर शामिल किया है. ये फीचर स्क्रीन पर छोटे-छोटे एनिमेटेड डॉट्स दिखाता है जो गाड़ी की स्पीड के हिसाब से चलते हैं.

ये डॉट्स आपकी आंखों को ये मैसेज देने में मदद करते हैं कि फोन की स्क्रीन देखने के दौरान भी शरीर स्पीड कर रहा है. इससे आंखों और शरीर के बीच होने वाला कंफ्यूज कम हो सकता है और मोशन सिकनेस के लक्षणों में राहत मिल सकती है. ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी काम का है जिन्हें कार या बस में फोन इस्तेमाल करते समय परेशानी होती है.

 

 

iPhone में Vehicle Motion Cues कैसे ऑन करें?

अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

  • अपने iPhone की Settings खोलें.
  • नीचे स्क्रॉल करके Accessibility ऑप्शन पर जाएं.
  • अब Motion ऑप्शन पर टैप करें.
  • यहां आपको Show Vehicle Motion Cues का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • इसे ऑन कर दें.

इसके बाद जब आपका iPhone महसूस करेगा कि आप किसी चलती हुई गाड़ी में हैं तो स्क्रीन के किनारों पर छोटे-छोटे डॉट्स दिखाई देने लगेंगे.

ये फीचर कब काम करता है?

Vehicle Motion Cues फीचर iPhone के मोशन सेंसर का इस्तेमाल करता है. जब फोन को पता चलता है कि आप किसी गाड़ी में सफर कर रहे हैं तो ये अपने आप एक्टिव हो सकता है.

यूजर इसे हमेशा ऑन रखने या जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने का ऑप्शन चुन सकते हैं. अगर आपको अक्सर सफर के दौरान फोन देखने पर परेशानी होती है तो इसे एक्टिव रखना फायदेमंद हो सकता है.

क्या Android यूजर्स के लिए भी ऐसा कोई ऑप्शन है

iPhone का ये फीचर Apple यूजर्स के लिए बहुत काम का माना जाता है. लेकिन Android डिवाइस में भी मोशन सिकनेस कम करने के लिए कुछ ऑप्शन मिल सकते हैं. कई एंड्रॉयड फोन में स्क्रीन मोशन कम करने, एनिमेशन घटाने और एक्सेसिबिलिटी फीचर्स मौजूद होते हैं.

इसके अलावा सफर के दौरान कुछ आसान ट्रिक्स जैसे खिड़की से बाहर देखना, फोन कम इस्तेमाल करना और आगे की सीट पर बैठना भी मददगार साबित हो सकता है.

सफर को आरामदायक बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

मोशन सिकनेस से बचने के लिए सिर्फ iPhone की सेटिंग ही काफी नहीं है. आप इन बातों का भी ध्यान रख सकते हैं.

  • सफर के दौरान लगातार फोन देखने से बचें.
  • कोशिश करें कि गाड़ी की दिशा में बैठें.
  • हल्का भोजन करके सफर शुरू करें.
  • ज्यादा तेज गंध वाली चीजों से बचें.
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में