Breaking

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

39 और 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद निरीक्षक रामकिशुन अग्निवंशी व एएसआई देवनाथ सिन्हा सेवानिवृत्त, धमतरी पुलिस ने दी भावभीनी विदाई…

Share

धमतरी/ धमतरी पुलिस परिवार के लिए शुक्रवार का दिन भावुक और गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग में वर्षों तक ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले निरीक्षक रामकिशुन अग्निवंशी एवं सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) देवनाथ सिन्हा (काटेन्द्र) के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के लंबे सेवाकाल, उत्कृष्ट कार्यशैली और विभाग के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

एसपी भावना पांडेय ने की सेवाओं की सराहना

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा की अवधि भले ही सीमित होती है, लेकिन ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से किया गया कार्य हमेशा याद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना ही सच्ची सेवा है और दोनों अधिकारियों ने अपने पूरे सेवाकाल में इसका उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

निरीक्षक रामकिशुन अग्निवंशी ने दिए 39 वर्ष से अधिक की सेवाएं

निरीक्षक रामकिशुन अग्निवंशी ने 1 फरवरी 1987 को आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में सेवा शुरू की थी। उन्होंने लगभग 39 वर्ष 5 माह 30 दिन की गौरवपूर्ण सेवा दी। अपने सेवाकाल में उन्होंने जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और धमतरी सहित विभिन्न जिलों में जिम्मेदारियां निभाईं तथा पदोन्नति प्राप्त कर निरीक्षक बने।

 

 

एएसआई देवनाथ सिन्हा ने निभाई 36 वर्ष से अधिक की जिम्मेदारी

देवनाथ सिन्हा (काटेन्द्र) ने 9 अक्टूबर 1989 को आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में प्रवेश किया। उन्होंने लगभग 36 वर्ष 9 माह 22 दिन तक सेवा दी। अपने कार्यकाल में दंतेवाड़ा, कांकेर, धमतरी और बालोद सहित विभिन्न जिलों में सेवाएं देते हुए पदोन्नति प्राप्त कर सहायक उप निरीक्षक के पद तक पहुंचे।

पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएं

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी पुलिस परिवार द्वारा मिले सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक यशकरण दीप ध्रुव सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं दोनों अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस परिवार ने दोनों अधिकारियों की दीर्घ, समर्पित एवं गौरवपूर्ण सेवाओं को नमन करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

“सेवा समाप्त नहीं होती, केवल जिम्मेदारी का स्वरूप बदलता है। वर्दी से विदाई हो सकती है, लेकिन कर्तव्य और सेवाभाव की पहचान सदैव जीवित रहती है।”

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में