Breaking

‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ में धमतरी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, चार अधिकारी-कर्मचारी राज्य स्तर पर सम्मानित….

“जागरूक युवा, सुरक्षित समाज”: धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया जागरूक…

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा: धमतरी पुलिस की सख्त चेतावनी, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई…

अब X से भी भेज सकेंगे पैसे! X में आ गया ये नया फीचर…

Apple के डिवाइसेज पर मंडरा रहा खतरा! तुरंत करें ये काम…

Satellite Internet Vs Fiber Broadband : Satellite Internet से कितना अलग है Fiber Broadband?

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’, धमतरी में 650 दीपों से होगा शुभारंभ

युवा जागरूक तो सुरक्षित भविष्य: धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संकल्प…

सोशल मीडिया से हो गए हैं परेशान? इस तरह हो जाएंगे डिजिटली Detox…

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान..

अगले साल स्मार्ट चश्मे लॉन्च करेगी ऐप्पल, इस मामले में होंगे सबसे अलग…

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल…

धमतरी से लापता हुए नरहरपुर के रविंद्र दुर्गा, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी…

Wind या Solar, कौन-सा एनर्जी सोर्स है ज्यादा एफिशिएंट? यहां जानें…

नशे के कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार, 35.85 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज…

16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम…

Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका….

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, 53 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें…

एसपी धमतरी के निर्देश पर आबकारी अपराधों पर लगातार कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार…

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला…

CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद…

धमतरी पुलिस ने शुरू किया विशेष जनजागरूकता अभियान, अवैध अप्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील…

धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान: नगरी के पीएम श्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संदेश…

धमतरी: रायपुर रोड स्थित मेडिकल एजेंसी पर EOW की दबिश, पुराने स्वास्थ्य विभाग मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

US School Security Drone: अमेरिका के स्कूलों में तैनात होंगे ‘पेपर स्प्रे ड्रोन’, हमलावरों पर 15 सेकंड में एक्शन…

Share

US School Security Drone : अमेरिका में स्कूलों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. लगातार बढ़ रही स्कूल शूटिंग की घटनाओं के बीच कुछ स्कूलों में ऐसे खास ड्रोन तैनात किए जाने की तैयारी है, जो किसी हमलावर की जानकारी मिलते ही कुछ ही सेकंड में उसके पास पहुंच जाएंगे. इन ड्रोन का मकसद हमलावर को रोकना और पुलिस के पहुंचने तक हालात को कंट्रोल रखना है. दावा किया जा रहा है कि ये ड्रोन सिर्फ 15 सेकंड में कार्रवाई शुरू कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि ये ड्रोन कैसे काम करेंगे और इनमें क्या खास होगा.

किन स्कूलों में लगाए जाएंगे ये ड्रोन?

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के जॉर्जिया के पांच स्कूलों, फ्लोरिडा के तीन स्कूलों और कोलोराडो के एक स्कूल में इन ड्रोन को तैनात किया जाएगा. इन्हें ऑस्टिन स्थित कंपनी Mithril Defense ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला ऐसा सिस्टम है, जिसे खास तौर पर एक्टिव शूटर को रोकने के लिए बनाया गया है.

15 सेकंड में हमलावर तक पहुंचने का दावा

कंपनी के मुताबिक, अगर किसी स्कूल में हमलावर होने की सूचना मिलती है, तो ये ड्रोन करीब 15 सेकंड के अंदर मौके पर पहुंच सकते हैं. इसका उद्देश्य पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के पहुंचने तक समय हासिल करना और हालात को संभालने में मदद करना है. इन ड्रोन को हजारों किलोमीटर दूर से भी उड़ाया जा सकता है. इनमें स्पीकरफोन भी लगाया गया है, जिससे दो तरफा बातचीत की जा सकती है.

ये ड्रोन कैसे काम करेंगे?

स्कूल के टीचर्स को इसके लिए एक मोबाइल ऐप और क्लासरूम में पैनिक बटन दिया जाएगा. जैसे ही किसी खतरे की जानकारी मिलेगी, शिक्षक ऐप या पैनिक बटन के जरिए ड्रोन को सक्रिय कर सकेंगे. कंपनी के अनुसार, एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर ये ड्रोन करीब आठ मिनट तक उड़ सकते हैं और 900 MHz फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं.

 

 

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी का कहना है कि उसके ड्रोन पहले से ही स्कूल में चार्जिंग पैड पर तैयार रहेंगे. जरूरत पड़ने पर इन्हें ऑस्टिन में मौजूद कंपनी की टीम दूर से ऑपरेट करेगी. कंपनी के बयान के अनुसार, उनकी टीम एक ही ऑपरेशन सेंटर से पूरे अमेरिका के स्कूलों में तैनात ड्रोन को कंट्रोल कर सकती है.

इनमें क्या खास होगा?

कंपनी के मुताबिक, स्कूल की इमारत के अंदर ये ड्रोन 30 से 50 मील प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकते हैं. वहीं बाहर की ओर इनकी अधिकतम स्पीड 100 मील प्रति घंटा तक हो सकती है. स्कूल परिसर में पहले से छह-छह ड्रोन वाले कई बॉक्स अलग-अलग जगह लगाए जाएंगे. इससे जिस जगह खतरा होगा, उसके सबसे नजदीक मौजूद ड्रोन को तुरंत भेजा जा सकेगा.

हमलावर को कैसे रोकेंगे ये ड्रोन?

रिपोर्ट के अनुसार, Mithril Defense के सह-संस्थापक और रिटायर्ड नेवी सील बिल किंग ने बताया कि इन ड्रोन को इस तरह तैयार किया गया है कि वे हमलावर का ध्यान भटका सकें. इसके लिए ड्रोन तेज चमकने वाली स्ट्रोब लाइट जलाएंगे, सायरन बजाएंगे, पेपर जेल स्प्रे करेंगे या जरूरत पड़ने पर करीब 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हमलावर से टकरा भी सकते हैं.  बिल किंग का कहना है कि एक बार जब ड्रोन किसी हमलावर के पीछे लग जाएं, तो उसके लिए उनसे बच निकलना बेहद मुश्किल होगा.

यूक्रेन युद्ध से मिला यह आइडिया

कंपनी के टैक्टिकल ऑपरेशंस डायरेक्टर ख्रिस्टोफ ओबोर्स्की, जो पहले ऑस्टिन पुलिस विभाग की SWAT यूनिट में टीम लीडर रह चुके हैं, ने बताया कि इस तकनीक का विचार यूक्रेन युद्ध से मिला.  उनके अनुसार, फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद युद्ध के दौरान छोटे ड्रोन का जिस तरह इस्तेमाल हुआ, उसी से इस सिस्टम को विकसित किया गया.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में