Breaking

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

“जागरूक युवा, सुरक्षित समाज”: धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया जागरूक…

Share

धमतरी/ धमतरी पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत कुरूद थाना क्षेत्र स्थित 1st Education Foundation (प्रथम अरोरा) में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान थाना कुरूद पुलिस के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी जागरूक करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

यातायात जागरूकता सत्र में हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। अभिभावकों से कहा गया कि वे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

साइबर सुरक्षा विषय पर पुलिस ने फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया पर अजनबियों से सावधानी, ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी नौकरी एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

 

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं और महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के व्यवहार, मित्र मंडली और ऑनलाइन गतिविधियों पर सकारात्मक निगरानी रखने तथा उनके साथ नियमित संवाद बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज, सुरक्षित यातायात, साइबर सुरक्षा और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

धमतरी पुलिस ने बताया कि ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जिले के विभिन्न स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़े और सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण हो सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में