Breaking

धमतरी से लापता हुए नरहरपुर के रविंद्र दुर्गा, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी…

Wind या Solar, कौन-सा एनर्जी सोर्स है ज्यादा एफिशिएंट? यहां जानें…

नशे के कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार, 35.85 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज…

16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम…

Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका….

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, 53 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें…

एसपी धमतरी के निर्देश पर आबकारी अपराधों पर लगातार कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार…

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला…

CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद…

धमतरी पुलिस ने शुरू किया विशेष जनजागरूकता अभियान, अवैध अप्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील…

धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान: नगरी के पीएम श्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संदेश…

धमतरी: रायपुर रोड स्थित मेडिकल एजेंसी पर EOW की दबिश, पुराने स्वास्थ्य विभाग मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

मानसून बाइक रैली से धमतरी में पर्यटन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नरहरा जलप्रपात में हुआ पौधरोपण…

हत्या की वारदात से सहमा क्षेत्र, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साहू समाज ने सौंपा ज्ञापन…

फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण…

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले…

धमतरी पुलिस की जनजागरूकता मुहिम जारी, स्कूल में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर डायल-112 की सरप्राइज चेकिंग, 5 मिनट में पहुंची टीम…

धर्मनगरी धमतरी में साध्वी रत्ननिधि श्रीजी महाराज का मंगल प्रवेश, 28 जुलाई से होगा चातुर्मास प्रारंभ…

बारिश के बीच अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे ग्रामीण, समाजसेवियों ने पहुंचाई राहत सामग्री…

कुरूद पुलिस ने डकैती का किया सनसनीखेज खुलासा, अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार…

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- ‘युवाओं का भविष्य हमारी…’

घर से निकलने से पहले Google Maps पर चेंज कर लें ये सेटिंग्स, सुहाना हो जाएगा सफर…

हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, धमतरी पुलिस की सशक्त विवेचना से मिला न्याय…

युवा जागरूक तो सुरक्षित भविष्य: धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संकल्प…

Share

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस के यातायात प्रभारी एवं यातायात स्टाफ द्वारा अंजुमन हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, पारिवारिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों एवं परिजनों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, यातायात संकेतों का पालन करने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने तथा शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन न चलाने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है।

विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के अवैध कारोबार या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

 

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण, यातायात नियमों के पालन तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रशासक अब्दुल हुसैन, उप प्राचार्य सत्तार खान, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू, प्रधान आरक्षक दौलत मरकाम, आरक्षक यशवंत दीवान, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लगातार ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सके और वे सुरक्षित, अनुशासित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में