Breaking

Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका….

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, 53 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें…

एसपी धमतरी के निर्देश पर आबकारी अपराधों पर लगातार कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार…

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला…

CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद…

धमतरी पुलिस ने शुरू किया विशेष जनजागरूकता अभियान, अवैध अप्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील…

धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान: नगरी के पीएम श्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संदेश…

धमतरी: रायपुर रोड स्थित मेडिकल एजेंसी पर EOW की दबिश, पुराने स्वास्थ्य विभाग मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

मानसून बाइक रैली से धमतरी में पर्यटन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नरहरा जलप्रपात में हुआ पौधरोपण…

हत्या की वारदात से सहमा क्षेत्र, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साहू समाज ने सौंपा ज्ञापन…

फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण…

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले…

धमतरी पुलिस की जनजागरूकता मुहिम जारी, स्कूल में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर डायल-112 की सरप्राइज चेकिंग, 5 मिनट में पहुंची टीम…

धर्मनगरी धमतरी में साध्वी रत्ननिधि श्रीजी महाराज का मंगल प्रवेश, 28 जुलाई से होगा चातुर्मास प्रारंभ…

बारिश के बीच अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे ग्रामीण, समाजसेवियों ने पहुंचाई राहत सामग्री…

कुरूद पुलिस ने डकैती का किया सनसनीखेज खुलासा, अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार…

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- ‘युवाओं का भविष्य हमारी…’

घर से निकलने से पहले Google Maps पर चेंज कर लें ये सेटिंग्स, सुहाना हो जाएगा सफर…

हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, धमतरी पुलिस की सशक्त विवेचना से मिला न्याय…

आईटीबीपी जवान खिलेश कुमार ध्रुव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब…

‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम…

Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी…

CJP Protest: भारत में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार कहां से मिलता है, संविधान क्या कहता है?

अगले साल स्मार्ट चश्मे लॉन्च करेगी ऐप्पल, इस मामले में होंगे सबसे अलग…

Share

Smartphone: कई लोग सोचते हैं कि अगर स्मार्टफोन को पूरी तरह बंद कर दिया जाए तो उसकी बैटरी बिल्कुल भी खर्च नहीं होगी. लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है. दरअसल, फोन बंद होने के बावजूद उसकी बैटरी धीरे-धीरे कम होती रहती है. अगर आपने कभी किसी पुराने फोन को महीनों तक बंद रखकर दोबारा ऑन किया है तो आपने देखा होगा कि उसकी बैटरी पहले जैसी नहीं बची होती. आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं क्यों होता है ऐसा.

फोन बंद होने पर भी बैटरी क्यों खत्म होती है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोन ऑफ होने के बाद स्क्रीन, इंटरनेट और ऐप्स तो काम करना बंद कर देते हैं लेकिन बैटरी का इस्तेमाल पूरी तरह रुकता नहीं है. इसकी सबसे बड़ी वजह लिथियम-आयन बैटरी की नैचुरल प्रोसेस होती है जिसे सेल्फ-डिस्चार्ज (Self-Discharge) कहा जाता है.

बता दें कि इस प्रोसेस में बैटरी बिना किसी इस्तेमाल के भी धीरे-धीरे अपनी एनर्जी खोती रहती है. नॉर्मली बंद फोन की बैटरी हर महीने लगभग 1 से 2 प्रतिशत तक कम हो सकती है. अगर फोन ज्यादा गर्म जगह पर रखा हो तो ये ज्यादा जल्दी भी डिस्चार्ज हो सकता है.

Clock और Wake Circuit भी हैं वजह

दरअसल, फोन के अंदर एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक सर्किट हमेशा एक्टिव रहता है. यही सर्किट पावर बटन दबाते ही फोन को ऑन करने में मदद करता है और दोबारा ऑन होने पर सही समय और तारीख बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है.

ये सर्किट बहुत कम बिजली खर्च करता है लेकिन लंबे समय तक फोन बंद रहने पर इसका असर बैटरी प्रतिशत पर दिखाई देने लगता है.

 

 

फोन ऑन छोड़ने से बैटरी ज्यादा क्यों घटती है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर फोन ऑन है, भले ही आप उसका इस्तेमाल न करें, तब भी कई चीजें बैटरी खर्च करती रहती हैं.

  • बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स
  • मोबाइल नेटवर्क और वाई-फाई कनेक्शन
  • नोटिफिकेशन सिस्टम
  • सिस्टम के बाकी प्रोसेस

यही कारण है कि कई दिनों तक बिना इस्तेमाल किए भी ऑन रखा फोन जल्दी डिस्चार्ज हो सकता है जबकि बंद फोन की बैटरी कहीं ज्यादा धीरे-धीरे कम होती है.

लंबे समय तक फोन रखना हो तो क्या करें

अगर आपने नया फोन खरीद लिया है और पुराने फोन को कई महीनों तक इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो उसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि फोन को पूरी तरह चार्ज या पूरी तरह खाली बैटरी के साथ स्टोर नहीं करना चाहिए.

अगर आप लंबे समय तक फोन को स्टोर करके रखना चाहते हैं तो फोन को करीब 50 प्रतिशत तक चार्ज रखना चाहिए. इसके अलावा हर 5–6 महीने में फोन को निकालकर दोबारा लगभग 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देना चाहिए. इससे बैटरी अच्छी स्थिति में बनी रहती है.

पूरी तरह डिस्चार्ज क्यों नहीं करनी चाहिए बैटरी

बता दें कि अगर फोन लंबे समय तक बिल्कुल खाली बैटरी के साथ पड़ा रहे तो वो डीप डिस्चार्ज (Deep Discharge) की स्टेट में चला जाता है. अब ऐसी स्थिति में बैटरी की ताकत हमेशा के लिए कम हो सकती है. कई मामलों में बैटरी पहले के मुकाबले कम बैकअप देने लगता है और ज्यादा खराब स्थिति डिवाइस को भी नुकसान पहुंचने लगता है.

कैसे लंबे समय तक स्टोर करें बैटरी

अगर आप फोन को लंबे समय के लिए बंद करके रखने वाले हैं तो इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

  • फोन को लगभग 50% बैटरी पर बंद करें.
  • हर 6 महीने में उसे दोबारा चार्ज करें.
  • फोन को पूरी तरह डिस्चार्ज करके न रखें.
  • 100% चार्ज करके महीनों तक स्टोर करने से भी बचें.
  • हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर फोन रखें.
  • बहुत ज्यादा गर्मी बैटरी की लाइफ तेजी से कम कर सकती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में