Breaking

Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका….

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, 53 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें…

एसपी धमतरी के निर्देश पर आबकारी अपराधों पर लगातार कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार…

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला…

CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद…

धमतरी पुलिस ने शुरू किया विशेष जनजागरूकता अभियान, अवैध अप्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील…

धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान: नगरी के पीएम श्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संदेश…

धमतरी: रायपुर रोड स्थित मेडिकल एजेंसी पर EOW की दबिश, पुराने स्वास्थ्य विभाग मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

मानसून बाइक रैली से धमतरी में पर्यटन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नरहरा जलप्रपात में हुआ पौधरोपण…

हत्या की वारदात से सहमा क्षेत्र, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साहू समाज ने सौंपा ज्ञापन…

फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण…

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले…

धमतरी पुलिस की जनजागरूकता मुहिम जारी, स्कूल में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर डायल-112 की सरप्राइज चेकिंग, 5 मिनट में पहुंची टीम…

धर्मनगरी धमतरी में साध्वी रत्ननिधि श्रीजी महाराज का मंगल प्रवेश, 28 जुलाई से होगा चातुर्मास प्रारंभ…

बारिश के बीच अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे ग्रामीण, समाजसेवियों ने पहुंचाई राहत सामग्री…

कुरूद पुलिस ने डकैती का किया सनसनीखेज खुलासा, अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार…

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- ‘युवाओं का भविष्य हमारी…’

घर से निकलने से पहले Google Maps पर चेंज कर लें ये सेटिंग्स, सुहाना हो जाएगा सफर…

हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, धमतरी पुलिस की सशक्त विवेचना से मिला न्याय…

आईटीबीपी जवान खिलेश कुमार ध्रुव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब…

‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम…

Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी…

CJP Protest: भारत में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार कहां से मिलता है, संविधान क्या कहता है?

Wind या Solar, कौन-सा एनर्जी सोर्स है ज्यादा एफिशिएंट? यहां जानें…

Share

Wind Vs Solar Energy: विंड और सोलर दोनों ही रिन्यूएबल एनर्जी के बड़े सोर्स हैं. दोनों ही अनलिमिटेड है और बिजली जनरेट करते समय कोई ग्रीनहाउस गैस पैदा नहीं करते. इनसे प्रदूषण नहीं होता, जो ग्लोबल वॉर्मिंग को बढ़ने से बचा सकता है. लागत के हिसाब से भी देखें तो अधिकतर जगहों पर सोलर और विंड एनर्जी फॉसिल फ्यूल के मुकाबले सस्ती पड़ती है. इस लिहाज से ये दोनों ही तेल और कोयले से ज्यादा फायदेमंद हैं, लेकिन Solar Energy और विंड में से ज्यादा एफिशिएंट कौन-सा सोर्स है? आज हम इन दोनों का कंपेरिजन कर इनके फायदे-नुकसान जानेंगे.

Wind Vs Solar Energy: किसकी एफिशिएंसी ज्यादा?

जब एफिशिएंसी की बात आती है तो विंड एनर्जी आगे है. विंड टरबाइन अपने पास से गुजरने वाली लगभग आधी हवा को बिजली में बदल देती है. यानी इसकी एफिशिएंसी लगभग 50 प्रतिशत है, जबकि सोलर पैनल इस मामले में पीछे रह जाते हैं. सोलर पैनल 20-25 प्रतिशत एफिशिएंसी के साथ आते हैं. यानी सोलर पैनल पर जितनी सनलाइट पड़ती है, उसमें से करीब 25 प्रतिशत को ही ये बिजली में कन्वर्ट कर पाते हैं.

 

 

क्या हैं विंड एनर्जी के फायदे-नुकसान?

फायदे

  • एफिशिएंसी के अलावा अवेलिबिलिटी को लेकर भी विंड एनर्जी आगे है. आजकल ऐसी टर्बाइन आ गई है, जो एकदम धीमी रफ्तार से चल रही हवा से भी बिजली बना सकती हैं. जैसे-जैसे हवा की रफ्तार बढ़ती जाती है, इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन भी बढ़ता जाता है. रात के समय हवा चलने पर भी विंड टरबाइन बिजली बनाती रहती है. यह सोलर पैनल की तरह केवल दिन-दिन में काम नहीं करती.
  • पिछले कुछ समय से विंड टरबाइन का साइज बढ़ा है. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के मुताबिक, विंड टरबाइन लगभग 60 प्रतिशत अधिक लंबी हो गई है. यह इसलिए जरूरी है क्योंकि ग्राउंड ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ हवा भी तेज होती जाती है. जमीन पर बिल्डिंग और पेड़ों आदि के कारण हवा का बहाव प्रभावित होता है, लेकिन ऊंचाई पर ऐसी कोई दिक्कत नहीं आती. इसलिए ज्यादा लंबी टरबाइन ज्यादा बिजली बनाती है.

नुकसान

विंड एनर्जी का एक बड़ा नुकसान यह है कि आप टरबाइन को हर जगह इंस्टॉल नहीं कर सकते. हालांकि, अभी घरों पर लगने वाली छोटी टरबाइन आ गई हैं, लेकिन इनका यूज अभी तक सीमित ही है. विंड टरबाइन के लिए खाली जगह की जरूरत होती है. दूसरा इनके चलने से काफी शोर होता है, जिस कारण इन्हें रेजिडेंशियल इलाकों से दूर लगाया जाता है. यही कारण है कि ये सोलर पैनल की तरह हर घर तक नहीं पहुंची हैं. विंड टरबाइन की कीमत भी इसे पॉपुलर होने से रोक रही है. बड़ी विंड टरबाइन के लिए आपको मोटा पैसा खर्च करना पडे़गा.

सोलर एनर्जी के फायदे-नुकसान क्या हैं?

नुकसान

  • जैसा हम ऊपर बात कर चुके हैं, SOLAR PAINAL  की एफिशिएंसी कम होती है और ये रात के समय काम नहीं करते. बारिश के MAUSAM में बादल घिर जाने पर भी इनकी एफिशिएंसी कम हो जाती है. इसलिए इन्हें एनर्जी का एकदम भरोसेमंद सोर्स नहीं कहा जा सकता.
  • इसका दूसरा नुकसान ये है कि सोलर पैनल सिलिकॉन और दूसरे रेयर मेटल्स से बने होते हैं, जिनके लिए माइनिंग की जरूरत होती है. माइनिंग के कारण क्लाइमेट पर बुरा असर पड़ता है. अगर इसे ध्यान में रखा जाए तो यह विंड एनर्जी जैसा क्लीन एनर्जी सोर्स नहीं है.

फायदे

सोलर पैनल की एफिशिएंसी कम होने के बावजूद इन्हें ज्यादा लोग यूज कर रहे हैं. इंस्टॉलेशन और मेंटिनेंस आसान होना इसकी सबसे बड़ी वजह है. सोलर पैनल को लगाना एकदम आसान है और इसके लिए ज्यादा स्पेस की जरूरत भी नहीं पड़ती. आप घर की बालकनी या छत पर सोलर पैनल आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं. ऊपर से इनकी कीमत भी विंड टरबाइन के मुकाबले काफी कम होती है. एक बार इंस्टॉल करने के बाद पैनल को ज्यादा मेंटिनेंस की जरूरत नहीं होती और यह कई सालों तक सनलाइट को इलेक्ट्रिसिटी में कन्वर्ट करता रहेगा. इससे न कोई शोर होता है और इन ही बहुत खुले स्पेस की जरूरत पड़ती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में