Breaking

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान: नगरी के पीएम श्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संदेश…

Share

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगरी स्थित पीएम शासकीय श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल में धमतरी पुलिस की यातायात टीम ने नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता विकसित करना था, ताकि वे स्वयं जागरूक नागरिक बनें और अपने परिवार व समाज को भी जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, भविष्य और परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सभी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहने, गलत संगति से बचने और अपने मित्रों व परिजनों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का सम्मान करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन से बचने की समझाइश दी गई। साथ ही ओवरलोडिंग, स्टंटबाजी और शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने का संदेश भी दिया गया।

 

 

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, ज़ेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग, दुर्घटना की स्थिति में पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को तत्काल सूचना देने, साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए यातायात और नशामुक्ति से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जवाब दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एस.के. प्रजापति, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण साहू, सहायक उप निरीक्षक मोहन निषाद, आरक्षक राजीव साहू, शिक्षकगण, यातायात पुलिस का स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी नशामुक्त, अनुशासित और यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनकर सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में