Breaking

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

कुरूद पुलिस ने डकैती का किया सनसनीखेज खुलासा, अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद पुलिस ने डकैती की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम छाती निवासी विमल देशलहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे मगरलोड जाते समय ग्राम मंदरौद मोड़ स्थित राजू फर्नीचर मार्ट के पास विश्राम के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर 9 हजार रुपये नकद, वीवो मोबाइल और एक्टिवा स्कूटी (CG 04 KD 9932) लूट ली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 211/2026 दर्ज कर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की सूचना एवं वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ, मेमोरेंडम एवं पहचान परेड के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

 

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई एक्टिवा, वीवो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (CG 04 ND 9188) जब्त कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि लूटी गई एक्टिवा को ओडिशा के नुवापाड़ा जिले के डरलीमुड़ा गांव में छिपाकर रखा गया था, जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया।

विवेचना में पांच से अधिक आरोपियों की सक्रिय भूमिका तथा कुछ आरोपियों द्वारा लूटी गई संपत्ति को छिपाने एवं परिवहन में सहयोग करने के प्रमाण मिलने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2), 317(3) एवं 317(4) के तहत प्रकरण में धाराएं जोड़ी गईं।

पुलिस ने अनुज ध्रुव, भूपेश उर्फ कंज्जे ध्रुवंशी, संजय विश्वकर्मा, राजेन्द्र उर्फ राहुल निषाद, योगेन्द्र उर्फ योगी यादव, तीरथ यादव, अमन लंगोटे उर्फ बिल्डर तथा पुरन उर्फ राजा रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बरामद संपत्ति

  • एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 04 KD 9932
  • वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
  • घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 ND 9188

धमतरी पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में