Breaking

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

Special Protection Group: हमले की कोशिश और दुश्मन को वहीं भून देगी SPG, जानिए कितनी खतरनाक है पीएम की सुरक्षा फोर्स…

Share

Special Protection Group: दुनियाभर में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए देश की सुरक्षा के साथ-साथ देश के नेताओं पर हमले का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर दिलचस्पी बढ़ जाती है. देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी SPG के पास है.

एसपीजी का गठन 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुआ था. यह देश की सबसे खास और सबसे प्रशिक्षित सुरक्षा फोर्स मानी जाती है. बता दें कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी SPG के हाथों में होती है. इस फोर्स के जवान हर पल चौकन्ने रहते हैं और किसी भी खतरे को कुछ ही सेकंड में खत्म करने की क्षमता रखते हैं.

कैसे होती है SPG की तैयारी?

SPG में शामिल होना आसान काम नहीं है. इसके लिए देश की अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों और अर्धसैनिक बलों से बेहतरीन जवानों का चयन किया जाता है. चयन के बाद उन्हें कई स्तर की कठिन ट्रेनिंग दी जाती है. जवानों को नजदीकी हमले, भीड़ में सुरक्षा, आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल और आपातकालीन हालात से निपटने की विशेष तैयारी कराई जाती है. उनकी नजर हर समय आसपास की गतिविधियों पर रहती है. अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति प्रधानमंत्री के करीब आने की कोशिश करता है, तो SPG के जवान तुरंत सक्रिय हो जाते हैं. उनका लक्ष्य केवल एक ही होता है, प्रधानमंत्री की सुरक्षा किसी भी कीमत पर सुनिश्चित करना.

 

 

हर कदम पर रहती है सुरक्षा की मजबूत दीवार

देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा इतनी मजबूत क्यों होती है, इसका अंदाजा आप SPG की तैयारियों से लगा सकते हैं. प्रधानमंत्री कहीं भी जाएं, उनके पहुंचने से पहले ही SPG की टीम वहां का चप्पा-चप्पा छान मारती है, चाहे वह कार्यक्रम स्थल हो, आसपास की इमारतें हों या आने-जाने के रास्ते. प्रधानमंत्री का काफिला भी अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस होता है. उनके साथ साए की तरह चलने वाले काले चश्मे पहने कमांडो केवल सुरक्षाकर्मी नहीं, बल्कि बेहद प्रशिक्षित सुरक्षा विशेषज्ञ होते हैं. आधुनिक हथियारों से लैस ये कमांडो किसी भी खतरे को पलक झपकते ही भांपने और उसे खत्म करने में माहिर होते हैं.

खतरा दिखते ही बदल जाता है पूरा माहौल

SPG की सबसे बड़ी ताकत है उनकी बिजली जैसी तेज प्रतिक्रिया यानी क्विक रिस्पॉन्स. खतरा महसूस होते ही वे तुरंत प्रधानमंत्री के चारों तरफ घेरा बना लेते हैं. किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए उनके पास पहले से तैयार प्लान होता है, जिसे एक तरह से बैकअप प्लान कहा जा सकता है, ताकि प्रधानमंत्री को तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके. उनके पास हर स्थिति के लिए पहले से तैयार योजना होती है. अपनी इसी सूझबूझ और फुर्ती की वजह से SPG को दुनिया की सबसे बेहतरीन वीआईपी सुरक्षा टीमों में गिना जाता है. आम लोगों को भले ही यह सुरक्षा व्यवस्था सामान्य दिखाई दे, लेकिन इसके पीछे सैकड़ों प्रशिक्षित लोगों की मेहनत और बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था काम करती है. यही कारण है कि SPG को प्रधानमंत्री की सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल माना जाता है, जो हर खतरे के सामने चट्टान की तरह खड़ी रहती है.

एसपीजी के जवान आधुनिक हथियारों से रहते हैं लैस

इनके पास FNF-2000 असॉल्ट राइफल, ऑटोमैटिक गन और 17M नामक खतरनाक पिस्टल होती है. साथ ही हर किसी की गतिविधि पर नजर रखने के लिए एसपीजी के जवान एक विशेष चश्मा भी पहनते हैं. इस चश्मे को इस तरह से बनाया जाता है कि हमले के वक्त वे आसानी से हर दिशा में नजर रख सकें. इसके अलावा एसपीजी के जवानों के शरीर पर बेहद हल्का और मजबूत बुलेटप्रूफ जैकेट होता है. अचानक गोलीबारी की स्थिति में प्रधानमंत्री की रक्षा के लिए ये जवान दुश्मन के सामने खड़े हो जाते हैं और पलभर में जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता रखते हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में