Breaking

कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी…

धमतरी: डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में लगाई फांसी, जिला अस्पताल में मौत…

Instagram पर बढ़ रहे Fake Followers? ऐसे करें Account की सफाई…

8 रुपए तक महंगा होगा दूध, इस राज्य में सरकार ने दी हरी झंडी…

कैसे हुआ था डायनामाइट का आविष्कार, क्या थी इसे बनाने की वजह?

जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस का कड़ा प्रहार, 3 जुआरी गिरफ्तार…

Amazon-Flipkart Sale में 40 हजार के अंदर ये TV हैं खास? देखें लिस्ट…

5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?

फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम…

Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड…

मड़ेली हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, कुरूद न्यायालय ने सुनाई सजा…

धमतरी पुलिस का चाकूबाजों पर कड़ा प्रहार, जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

मड़ेली हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, कुरूद न्यायालय ने सुनाया फैसला…

छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश…

क्या पन्ना में कोई भी शुरू कर सकता है हीरे की खदान, क्या है प्रोसेस?

Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन…

धमतरी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार…

कुरुद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार…

USTR में विस्फोटक से वन्यजीवों के शिकार का खुलासा, 13 पोटाश बम समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

कुरूद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

महंगाई में क्यों बढ़ती है लिपस्टिक-परफ्यूम की बिक्री, क्या है इसके पीछे की साइकोलॉजी?

WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?

क्या चांद पर लग रहा है जंग, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां…

पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश! दो बाइक जलाईं, नोजल में भी माचिस लगाने का प्रयास…

Share

1-2 अक्टूबर की दरमियानी रात मेघा में वारदात; सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, अब तक नहीं हो सकी पहचान

धमतरी/मगरलोड। जिले के मगरलोड ब्लॉक के मेघा में आधी रात पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों से गाली-गलौज की और करीब दो घंटे बाद दोबारा लौटकर कर्मचारियों की दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। इसके बाद पेट्रोल-डीजल के नोजल में भी माचिस लगाकर आग लगाने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है।

घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स की है। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। हालांकि, घटना के बाद से अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

पहले कर्मचारियों से हुआ विवाद, दो घंटे बाद लौटा संदिग्ध

जानकारी के मुताबिक, 1 और 2 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 11:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पंप पहुंचा। यहां उसने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और कुछ देर बाद वहां से चला गया।

करीब रात 1:30 बजे वही संदिग्ध दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा। इस बार उसने पेट्रोल-डीजल मशीन के पास खड़ी कर्मचारियों की मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया।

बताया गया कि आरोपी ने माचिस से एकलव्य यादव की बाइक की डिक्की में आग लगा दी। इसके बाद उसने दूसरी मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया।

समय रहते बुझाई गई आग, दो बाइक जलकर खाक

पेट्रोल पंप के पास रहने वाले कृपा राम की नजर जलती हुई मोटरसाइकिलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पेट्रोल पंप कर्मचारियों को जगाया। इसके बाद कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया।

इस आगजनी में दोनों मोटरसाइकिलें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

पेट्रोल के नोजल में भी आग लगाने की कोशिश?

इस घटना का सबसे गंभीर पहलू पेट्रोल पंप के नोजल के पास आग लगाने की कोशिश से जुड़ा है। सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर वही संदिग्ध व्यक्ति नोजल के पास माचिस लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

यदि आग पेट्रोल-डीजल तक पहुंच जाती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। हालांकि, समय रहते घटना पर काबू पा लिया गया और किसी बड़े हादसे की स्थिति नहीं बनी।

संचालक ने थाने में दर्ज कराई FIR

घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक सुरेन्द्र सिन्हा ने मगरलोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296 और 326(f) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पेट्रोल पंप संचालक ने आरोपी की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश

पेट्रोल पंप में हुई आगजनी की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड होने के कारण पुलिस के सामने संदिग्ध की पहचान करने के लिए महत्वपूर्ण सुराग मौजूद हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में