Nobel Prize 2026: नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है. इस पुरस्कार का फंड अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति से बना है. आपको बता दें कि डायनामाइट का आविष्कार 1860 के दशक में स्वीडिश केमिस्ट और उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल ने ही किया था. लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर डायनामाइट का आविष्कार किया क्यों गया था? आइए जानते हैं क्या है इस सवाल का जवाब.

डायनामाइट से पहले नाइट्रोग्लिसरीन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर विस्फोटक के तौर पर होता था. लेकिन इसकी अस्थिरता की वजह से इसे सुरक्षित रूप से ले जाना और संभालना काफी मुश्किल था.

