भखारा पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 6,500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त
धमतरी/ जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भखारा पुलिस ने ग्राम जोरातराई में जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई स्थित शासकीय हाईस्कूल के पीछे खेत जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा रुपये-पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेले जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही भखारा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से तीन जुआरियों को पकड़ा गया। तलाशी एवं मौके की जांच में 6,500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी
-
गोविंद साहू, पिता कांतू साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी जोरातराई, थाना भखारा, जिला धमतरी।
-
रवि कोसले, पिता महेन्द्र कोसले, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोबरा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर।
-
मनहरण, पिता पुरानिक राम चतुर्वेदी, उम्र 33 वर्ष, निवासी खपरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी।
जब्त सामग्री
-
नगद राशि — 6,500 रुपये
-
ताश — 52 पत्ती
भखारा थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
