फेस्टिव सीजन में घर के लिए नया Smart TV खरीदने का प्लान है, तो Amazon और Flipkart की आने वाली सेल पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. इन दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के Smart TV पर ऑफर्स देखने को मिलेंगे. Samsung, Xiaomi, TCL और दूसरे ब्रांड्स के मौजूदा और हालिया मॉडल्स पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर, No-Cost EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं. ऐसे में 40 से 50 हजार रुपये के बजट में कई ऑप्शन मौजूद हैं. तो आइए जानते हैं कि Amazon-Flipkart Sale में 40 हजार के अंदर कौन-से TV खास हैं.

