Breaking

कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी…

धमतरी: डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में लगाई फांसी, जिला अस्पताल में मौत…

Instagram पर बढ़ रहे Fake Followers? ऐसे करें Account की सफाई…

8 रुपए तक महंगा होगा दूध, इस राज्य में सरकार ने दी हरी झंडी…

कैसे हुआ था डायनामाइट का आविष्कार, क्या थी इसे बनाने की वजह?

जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस का कड़ा प्रहार, 3 जुआरी गिरफ्तार…

Amazon-Flipkart Sale में 40 हजार के अंदर ये TV हैं खास? देखें लिस्ट…

5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?

फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम…

Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड…

मड़ेली हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, कुरूद न्यायालय ने सुनाई सजा…

धमतरी पुलिस का चाकूबाजों पर कड़ा प्रहार, जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

मड़ेली हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, कुरूद न्यायालय ने सुनाया फैसला…

छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश…

क्या पन्ना में कोई भी शुरू कर सकता है हीरे की खदान, क्या है प्रोसेस?

Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन…

धमतरी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार…

कुरुद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार…

USTR में विस्फोटक से वन्यजीवों के शिकार का खुलासा, 13 पोटाश बम समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

कुरूद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

महंगाई में क्यों बढ़ती है लिपस्टिक-परफ्यूम की बिक्री, क्या है इसके पीछे की साइकोलॉजी?

WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?

क्या चांद पर लग रहा है जंग, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां…

फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम…

Share

आज के दौर में सभी लोगों के पास स्मार्टफोन जरूर होता है. बिना इसके लोग एक पल भी नहीं बिता पाते हैं. क्योंकि इसका जिंदगी में दखल इतना बढ़ गया है कि बिना इसके कोई राम नहीं हो पाता. हमारी पर्सनल फोटोज, बैंकिंग ऐप्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स और तमाम जरूरी डॉक्यूमेंट्स इसमें रहते हैं. ऐसे में अगर कभी आपका फोन चोरी हो जाए या फिर कहीं खो जाए तो फिर बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है.

लोग अक्सर घबराकर समझ नहीं पाते कि ऐसी स्थिति में क्या कदम उठाया जाए. लेकिन थोड़ी सी सूझबूझ के साथ तुरंत उठाए गए कुछ कड़े कदम आपका बड़ा नुकसान होने से बचा सकते हैं. फोन गुम होने के बाद जरा सी भी देरी भारी पड़ सकती है.  क्योंकि चोर आपके डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकता है और बैंक खातों को खाली कर सकता है. इसलिए जैसे ही आपका फोन गायब हो बिना वक्त गंवाए 3 सबसे जरूरी काम सबसे पहले करें.

सबसे पहले सिम कार्ड कराएं ब्लॉक 

फोन चोरी होने के बाद सबसे पहला काम होता है अपने नंबर के सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाना. आजकल ज्यादातर बैंक अकाउंट्स, यूपीआई ऐप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आपके फोन नंबर से ही लिंक्ड होते हैं. अगर आपने समय रहते सिम ब्लॉक नहीं कराई तो कोई भी शख्स ओटीपी हासिल करके आपके बैंक खातों को खाली कर सकता है.

 

 

या फिर आपके नाम पर कोई फ्रॉड कर सकता है. इसके लिए तुरंत अपने अपने सर्विस प्रोवाइडर यानी एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया या बीएसएनएल के कस्टमर केयर पर कॉल करें. उन्हें अपनी सारी सिचुएशन बताएं और तुरंत अपना सिम कार्ड ब्लॉक करने के लिए कहें.

पुलिस में दर्ज कराएं ऑनलाइन एफआईआर

सिम ब्लॉक कराने के बाद दूसरा सबसे जरूरी काम पुलिस में शिकायत करना है. जो कि आजकल आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी दर्ज करवा सकते है. फोन चोरी होने या खो जाने की स्थिति में पुलिस थाने में इसकी गुमशुदगी की शिकायत जरूर दर्ज करवाएं. बहुत से लोग सोचते हैं कि पुलिस इतनी छोटी बात पर क्या ही एक्शन लेगी. लेकिन बता दें साइबर सेल और पुलिस रिकॉर्ड के लिए यह रिपोर्ट बेहद जरूरी होती है.

खासकर जब आप अपने फोन को परमानेंटली ब्लॉक या ट्रैक कराने के लिए आगे की सरकारी प्रोसेस का पालन करते हैं. कई राज्यों में अब ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज करने की सुविधा भी मिलती है, जिसका इस्तेमाल करके आप घर बैठे रंत पुलिस कंप्लेंट की कॉपी हासिल कर सकते हैं. यह रिपोर्ट आपके पास एक कानूनी सबूत के तौर पर रहती है जो आगे चलकर CEIR पोर्टल पर रिक्वेस्ट डालने के समय भी काम आती है और किसी भी अनहोनी की स्थिति में आपको बचा के भी रखती है.

 

 

CEIR पोर्टल पर जाकर तुरंत ब्लॉक करें IMEI नंबर

फोन चोरी होने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम का संचार साथी पोर्टल और CEIR प्लेटफॉर्म पर जाकर  IMEI नंबर ब्लाॅक कर सकते हैं. इसके लिए आप तुरंत CEIR की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जाएं. वहां आपको अपने चोरी हुए फोन का IMEI नंबर, मोबाइल नंबर और खरीद से जुड़ा बिल या पुलिस कंप्लेंट की कॉपी अपलोड करके अपने फोन को ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट डालनी होगी.

जैसे ही आप यह रिक्वेस्ट सबमिट करेंगे. सरकार और सभी टेलीकॉम कंपनियां मिलकर उस फोन के IMEI नंबर को देश भर में ब्लैकलिस्ट कर देंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि चोर चाहे उसमें कोई भी नया सिम कार्ड क्यों न डाल ल  वह फोन पूरी तरह से एक डब्बा बनकर रह जाएगा और किसी भी नेटवर्क पर काम नहीं करेगा.

इसके अलावा अगर कभी वह फोन पुलिस के हाथ लगता है या कोई उसे चालू करने की कोशिश करता है तो उसकी लाइव लोकेशन और ट्रैकिंग की जानकारी भी सिस्टम में आ जाती है. जिससे फोन के रिकवर होने के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में