स्मार्टफोन मार्केट में अक्टूबर की शुरुआत नए लॉन्च के साथ काफी दिलचस्प हो गई है. Vivo आज यानी 6 अक्टूबर को भारत में अपनी V Series के नए स्मार्टफोन Vivo V80 को पेश करने जा रहा है. इसके साथ ही कंपनी Vivo S2 FE को भी लॉन्च कर सकती है. इन दोनों फोन अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लाए जा रहे हैं. जहां V80 में कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को लेकर बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे, वहीं S2 FE का सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है. इसी लॉन्च इवेंट में Vivo X Fold 6 और Vision Discovery Glasses की एंट्री भी होने की उम्मीद है.
आज 12 बजे होगी Vivo की लॉन्चिंग
Vivo का India launch event 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगा. कंपनी इसी दौरान नए डिवाइसेज की कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स से जुड़ी जानकारी दे सकती है. Vivo V80 की बिक्री Amazon India के जरिए होने की उम्मीद है. वहीं S2 FE Flipkart, Vivo के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर उपलब्ध हो सकता है.
Vivo V80 में 144Hz AMOLED डिस्प्ले
Vivo V80 को प्रीमियम V Series के अगले मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा. फोन में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसमें 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी दी जा सकती है. फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट आने की बात सामने आई है.

कैमरा और बैटरी पर खास फोकस
V80 की कैमरा टेक्नोलॉजी इसका बड़ा अपग्रेड हो सकती है. इसमें 50MP ZEISS OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP ZEISS Night Telephoto कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है. फोन में 3x optical और 100x digital zoom का सपोर्ट भी बताया गया है. इसके अलावा ZEISS optics, 85mm और 100mm portrait focal lengths और 4K cinematic video recording जैसे फीचर्स मिलेंगे. V80 में 7,200mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी. Vivo के मुताबिक, यह V Series में अब तक इस्तेमाल की गई सबसे बड़ी बैटरी है. फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आ सकता है और कंपनी छह साल तक security updates देने की बात कह चुकी है.
Vivo S2 FE में मिलेगी 10,000mAh बैटरी
Vivo S2 FE का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी 10,000mAh बैटरी हो सकती है. फोन में 44W wired charging और 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. इसमें MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट, 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.
Vivo S2 FE के दूसरे खास फीचर्स
Vivo S2 FE के कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 2MP सेकेंडरी सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. फोन में स्क्रीन के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर, 44W फास्ट चार्जिंग और IP68-IP69 रेटिंग भी मिल सकती है. इसके अलावा इसमें OriginOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है.

कितनी होगी दोनों फोन की कीमत
इन दोनों फोन की कीमत अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है. अलग-अलग रिपोर्ट्स में Vivo S2 FE की कीमत करीब 30,000 से 40,000 रुपये के बीच बताई गई है. वहीं Vivo V80 की शुरुआती कीमत करीब 63,000 रुपये होने की उम्मीद है. वहीं दोनों की आधिकारिक कीमत और बाकी जानकारी आज लॉन्च के दौरान साफ होगी.
