Breaking

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके…

Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स…

एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी…

धमतरी में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन…

पेट्रोल पंप में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मौत से था आक्रोशित…

अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे…

Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर…

Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

Share

धमतरी/ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे व्यापक “साइबर जागृति अभियान” के तहत धमतरी पुलिस द्वारा जिले में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में 18 अगस्त को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

अभियान के तहत धमतरी जिले के थाना सिटी कोतवाली, अर्जुनी, रुद्री, कुरूद, भखारा, मगरलोड, केरेगांव, अकलाडोंगरी, नगरी, सिहावा, दुगली, मेचका एवं बोराई सहित चौकी बिरेझर और करेली बड़ी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

इन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी लिंक, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और साइबर बुलिंग सहित विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी।

पुलिस टीमों ने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि साइबर अपराधी किस तरह लोगों को विश्वास में लेकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करते हैं और बाद में बैंक खातों से रकम निकाल लेते हैं। विद्यार्थियों को विशेष रूप से ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड, यूपीआई पिन और अन्य बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

 

 

पुलिस ने संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर बिना सत्यापन के भरोसा नहीं करने की अपील भी की।

‘साइबर सेल्फी’ के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

अभियान के तहत चलाए जा रहे “जागरूकता की एक सेल्फी” एवं “साइबर सेल्फी” अभियान में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा संदेश के साथ सेल्फी लेकर तथा विद्यार्थियों को भी इस पहल से जोड़कर “साइबर सुरक्षा—हमारी जिम्मेदारी” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के संदेश को स्कूल-कॉलेज परिसर तक सीमित न रखते हुए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिवार, मित्रों एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है।

2,400 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

18 अगस्त को आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगभग 2,400 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं अन्य लोग शामिल हुए। पुलिस ने सभी को साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता, सावधानी और समय पर शिकायत को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

इन स्थानों पर हुए जागरूकता कार्यक्रम

  • सिटी कोतवाली धमतरी: शोभा राम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी
  • थाना अर्जुनी: नवीन कॉलेज कंडेल एवं स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, कंडेल
  • थाना रुद्री: आईटीआई, ग्राम भटगांव
  • थाना कुरूद: ग्राम दहदा
  • थाना भखारा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिलौटी
  • थाना मगरलोड: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोरसी
  • चौकी बिरेझर: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, जी-जामगांव
  • चौकी करेली बड़ी: शासकीय हाई स्कूल, हसदा
  • थाना केरेगांव: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केरेगांव
  • थाना अकलाडोंगरी: शासकीय माध्यमिक शाला, कोहका
  • थाना नगरी: हायर सेकेंडरी स्कूल, फरसिया
  • थाना सिहावा: हायर सेकेंडरी स्कूल, बिरगुड़ी
  • थाना दुगली: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली-गट्टासिल्ली
  • थाना मेचका: शासकीय हाई स्कूल, तुमड़ीबहार
  • थाना बोराई: शासकीय माध्यमिक विद्यालय, घुटकेल

इन सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और लोगों को “जागरूकता की एक सेल्फी” अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

धमतरी पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और अनजान कॉल या मैसेज से सतर्क रहें।

यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

धमतरी पुलिस का संदेश—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक बनें।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में