Breaking

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके…

Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स…

एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी…

धमतरी में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन…

पेट्रोल पंप में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मौत से था आक्रोशित…

अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे…

Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर…

Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन…

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

Share

भाजपा के झंडे वाले मूल वीडियो को एडिट कर तिरंगे के अपमान से जोड़कर किया था प्रसारित, सिटी कोतवाली पुलिस ने दो मोबाइल फोन किए जब्त

धमतरी। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक, एडिटेड एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर जनभावनाओं को प्रभावित करने के मामलों में धमतरी पुलिस लगातार वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा फहराने से संबंधित मूल वीडियो को कथित तौर पर एडिट कर भ्रामक स्वरूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में हुई कार्रवाई के तहत थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 190/2026, धारा 336(4), 353(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।

मूल वीडियो को एडिट कर बनाया भ्रामक वीडियो

पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को भाजपा कार्यालय कुरूद में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था।

जांच में आरोप है कि इसी मूल वीडियो को डाउनलोड कर उसमें एडिटिंग के माध्यम से बदलाव किया गया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “धमतरी में तिरंगे की जगह BJP का झंडा, स्वतंत्रता दिवस पर उठे सवाल” जैसे भ्रामक संदेश के साथ तिरंगे का प्रतीक जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

 

 

डिजिटल साक्ष्यों से सामने आई एडिटिंग की प्रक्रिया

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर पूछताछ की। उनके मोबाइल फोन का विधिवत अवलोकन कर पंचनामा तैयार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन पाए गए। जांच में सामने आया कि मूल वीडियो को News Banao App के माध्यम से एडिट कर उसमें भ्रामक शीर्षक और तिरंगे का प्रतीक जोड़ा गया था। इसके बाद एडिटेड वीडियो को Instagram और Facebook पर अपलोड किया गया।

पुलिस के अनुसार, वीडियो बाद में डिलीट किया गया था, लेकिन Instagram के Recently Deleted सेक्शन में भी उससे संबंधित साक्ष्य मिले। पुलिस ने आवश्यक स्क्रीनशॉट एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया।

वहीं आरोपी राकेश निराला के मोबाइल फोन की जांच में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहराए जाने से संबंधित फोटो भी मिले, जिनका स्क्रीनशॉट लेकर पंचनामा तैयार किया गया।

 

 

दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद पुलिस ने 18 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  1. भुनेश्वर निराला, पिता मंगल निराला, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम जिल्दी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।
  2. राकेश निराला, पिता स्व. मंगल निराला, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जिल्दी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो, फोटो अथवा समाचार को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। एडिटेड अथवा भ्रामक सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।

पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और बिना सत्यापन किसी भी संवेदनशील सामग्री को आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में