Breaking

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके…

Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स…

एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी…

धमतरी में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन…

पेट्रोल पंप में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मौत से था आक्रोशित…

अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे…

Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर…

Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

Share

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्रान्तर्गत NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम रिद्धि ठक्कर बताया जा रहा है. मृतका रिद्धि ठक्कर रायपुर से कांकेर जा रहे बाइकर्स के समूह में शामिल थी. पुरूर थाना क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास सामने से आए ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर लगने के बाद मुंबई निवासी रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. इसके तुरंत बाद उन्हें डायल-112 की मदद से चारामा अस्पताल पहुंचाया गया. वहां हालत गंभीर होने पर धमतरी रेफर किया गया. राम अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.  बता दें कि करीब 20 बाइक राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर की ओर निकला था.

आगे निकल गए थे 17 साथी

रिद्धि ठक्कर से धमतरी के बाद करीब 17 बाइकर्स आगे निकल गए थे, जबकि तीन राइडर्स उनके पीछे चल रहे थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. साथी बाइकर्स ने तत्काल मदद पहुंचाई. मृतका की पहचान रिद्धि ठक्कर निवासी कांदिवली, मुंबई वेस्ट के रूप में हुई है. मृतका की बाइक का नंबर MH 12 SP 0835 है.

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है. हादसे के बाद पुरूर पुलिस ट्रेलर और चालक की तलाश में जुट गई है. मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. वे मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे. यह पूरा मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

 

 

कांकेर निकला था 20 बाइकर्स का ग्रुप

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह एक भारी वाहन की टक्कर से महाराष्ट्र की 24 वर्षीय एक महिला मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई. वह छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के दौरे पर निकले मोटरसाइकिल सवारों के एक समूह का हिस्सा थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट में हुआ. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों के करीब 20 मोटरसाइकिल सवारों का एक समूह पहले रायपुर पहुंचा था और वहां से बस्तर क्षेत्र की ओर जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

अधिकारी के अनुसार, रिद्धि ठक्कर बजाज एवेंजर मोटरसाइकिल चला रही थीं, तभी उनकी बाइक को किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके पैरों में विशेष रूप से गंभीर चोटें आईं.

पुलिस ने दी यह जानकारी

हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटनास्थल राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर है. पुलिस वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है. अधिकारी ने बताया कि रिद्धि के साथ यात्रा कर रहे अन्य मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 पर संपर्क किया.

इसके बाद उन्हें आपातकालीन वाहन से पड़ोसी कांकेर जिले के चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें धमतरी जिले के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में