पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर आबकारी अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम पुरी की ओर अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है।
सूचना के आधार पर थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम पुरी मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। जांच के दौरान आरोपी अपनी जूपिटर स्कूटी में दो थैलों में अवैध शराब का परिवहन करते हुए पाया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 100 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 18 लीटर तथा अनुमानित कीमत 8,000 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त सिल्वर रंग की जूपिटर स्कूटी क्रमांक CG 04 HW 0268 जिसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये है, उसे भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 33,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
शेखर साहू (28 वर्ष)
पिता – परमेश्वर साहू
निवासी – ग्राम हंकारा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
