Breaking

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

प्लास्टिक करेंसी के बाद कागज के नोटों का क्या करेगा RBI, कैसे होंगे नष्ट?

Google AI Tool Rollback : 24 घंटे भी नहीं चला Google का AI टूल, कंपनी ने हटाया फीचर…

मोशन सिकनेस से परेशान? iPhone की ये Secret Setting बदल देगी आपका सफर…

क्या Mesh Wi-Fi से सच में बढ़ जाती है इंटरनेट की स्पीड? जानिए पूरा सच…

मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर धमतरी प्रशासन अलर्ट, जिला-तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय…

Share

धमतरी/ आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की परिस्थितियों को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया।

बैठक में सेना की ओर से मेजर ऋत्विक सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिले में जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित कर दिए गए हैं तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सेना ने भी लिया तैयारियों का जायजा

बैठक के दौरान मेजर ऋत्विक सिंह ने जिले में उपलब्ध संसाधनों एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने पिछले वर्षों में बाढ़ प्रभावित रहे गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसी भी संभावित आपात स्थिति की आशंका होने पर सेना को समय रहते सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक सहायता एवं संसाधनों की व्यवस्था शीघ्र की जा सके।

उन्होंने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों, मोटर बोट, नावों तथा अन्य संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

इन महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले गांवों की पहचान, पेयजल व्यवस्था, बांधों एवं नहरों की निगरानी, कंट्रोल रूम संचालन, वर्षामापक यंत्रों के संधारण, दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न भंडारण, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा दलों की तैनाती, पुल-पुलियों में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, वायरलेस संचार सुविधा, मोटर बोट एवं नावों की उपलब्धता, नालियों की सफाई, विद्युत आपूर्ति की सुरक्षा तथा पशुधन संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समय रहते पूरी हों सभी तैयारियां

कलेक्टर ने सभी विभागों को मानसून अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बनाए रखने और आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम रखना है तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

जिले में मानसून की दस्तक से पहले प्रशासन, सेना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि किसी भी बाढ़ या आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में