Breaking

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

प्लास्टिक करेंसी के बाद कागज के नोटों का क्या करेगा RBI, कैसे होंगे नष्ट?

Google AI Tool Rollback : 24 घंटे भी नहीं चला Google का AI टूल, कंपनी ने हटाया फीचर…

मोशन सिकनेस से परेशान? iPhone की ये Secret Setting बदल देगी आपका सफर…

क्या Mesh Wi-Fi से सच में बढ़ जाती है इंटरनेट की स्पीड? जानिए पूरा सच…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की दस्तक, वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद…

Share

धमतरी/ उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (यूएसटीआर) के लिए हाल ही में एक बेहद उत्साहजनक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। रिजर्व के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए कैमरा ट्रैप से प्राप्त वीडियो और तस्वीरों में एक बाघिन की नियमित मौजूदगी दर्ज की गई है। वन विभाग के अनुसार यह बाघिन संभवतः प्राकृतिक रूप से विचरण करते हुए उदंती-सीतानदी के वनों तक पहुंची है और अब इस क्षेत्र को अपना नया घर बना रही है।

लंबे समय से बाघों की वापसी की प्रतीक्षा कर रहे उदंती-सीतानदी के लिए यह घटना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। बाघिन का आगमन केवल एक वन्यजीव की उपस्थिति नहीं, बल्कि पूरे वन परिदृश्य के पुनर्जीवन और संरक्षण प्रयासों की सफलता का संकेत माना जा रहा है।

कैमरा ट्रैप में कैद हुई तस्वीरों और वीडियो में बाघिन स्वस्थ एवं आत्मविश्वास के साथ अपने क्षेत्र में विचरण करती दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि उसकी गतिविधियां इस बात का संकेत हैं कि वह यहां अपना क्षेत्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है।

वनकर्मियों, संरक्षणवादियों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच इस खबर ने नया उत्साह भर दिया है। बाघिन द्वारा उदंती-सीतानदी को अपना निवास क्षेत्र चुनना इस बात का प्रमाण है कि यह टाइगर रिजर्व पुनः एक सुरक्षित और समृद्ध बाघ आवास के रूप में विकसित होने की क्षमता रखता है।

 

 

उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि वन विभाग बाघिन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उसके लिए अनुकूल आवास उपलब्ध कराने हेतु संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रयासों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग का लक्ष्य उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व को एक बार फिर मध्य भारत के प्रमुख बाघ परिदृश्यों में शामिल करना है।

उन्होंने कहा, “इस बाघिन की उपस्थिति केवल एक वन्यजीव की कहानी नहीं है, बल्कि यह आशा, पुनर्जीवन और प्रकृति की सकारात्मक प्रतिक्रिया का संदेश है। यह दर्शाता है कि उदंती-सीतानदी में किए गए संरक्षण प्रयास रंग ला रहे हैं और यह परिदृश्य एक बार फिर बाघों का सुरक्षित घर बनने की दिशा में अग्रसर है।”

वन्यजीव संरक्षण के लिए शुभ संकेत

विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति वहां के वन, जल स्रोत और जैव विविधता की बेहतर स्थिति का संकेत होती है। ऐसे में उदंती-सीतानदी में बाघिन की मौजूदगी भविष्य में बाघों की संख्या बढ़ने और वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगा रही है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में