Breaking

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में NEET-2026 को लेकर हाई अलर्ट: सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस-प्रशासन का संयुक्त निरीक्षण…

Share

धमतरी/ 20 जून। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए धमतरी पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अनुचित साधनों के उपयोग पर रोक लगाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है।

पुलिस द्वारा परीक्षा अवधि में विशेष पेट्रोलिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। पेट्रोलिंग टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी। वहीं, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है, जो परीक्षा केंद्रों के आसपास सतत निगरानी रखेंगे।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग, वाहन संचालन और भीड़ नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे, इसके लिए पुलिस को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए जिले में होटल, लॉज, ढाबों और बस स्टैंडों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थागत तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश-निकास व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, चेकिंग व्यवस्था, पुलिस तैनाती और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पूर्व में आयोजित समन्वय बैठक में परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग भी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

धमतरी पुलिस ने अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या अव्यवस्था की सूचना तत्काल पुलिस अथवा कंट्रोल रूम को दें, ताकि परीक्षा का आयोजन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में