Breaking

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी पुलिस की डायल-112 सेवा बनी आमजन का भरोसा, एक माह में 800 से अधिक मामलों में त्वरित सहायता…

Share

धमतरी/ जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित डायल-112 (ERV) सेवा आम नागरिकों के लिए त्वरित सहायता और भरोसे का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। सेवा के शुभारंभ के एक माह के भीतर ही डायल-112 टीमों ने लगभग 800 आपातकालीन प्रकरणों में तत्काल रिस्पॉन्स देकर लोगों को राहत पहुंचाई है।

12 से 14 जून 2026 के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त सड़क दुर्घटना, चिकित्सा आपातकाल, पारिवारिक एवं सामाजिक विवाद, जमीनी विवाद, प्रसव सहायता तथा कानून-व्यवस्था संबंधी सूचनाओं पर डायल-112 टीमों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की।

सड़क दुर्घटनाओं और चिकित्सा सहायता में निभाई अहम भूमिका

थाना सिहावा क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के पास वाहन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ग्राम भुसरेंगा में घायल व्यक्ति तथा ग्राम राखी में दुर्घटना में घायल दो लोगों को भी समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।

थाना अर्जुनी क्षेत्र के सेहराडबरी नाका के पास मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में घायल हुए संजय सफल को डायल-112 टीम ने उनकी पत्नी के साथ मसीह अस्पताल धमतरी पहुंचाकर त्वरित सहायता प्रदान की।

गर्भवती महिला और जहर सेवन करने वाले व्यक्ति की बचाई जान

ग्राम नवागांव में प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। वहीं थाना कुरूद क्षेत्र के ग्राम कुर्रा (मरारपारा) में जहर सेवन करने वाले व्यक्ति की सूचना मिलने पर डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल भिजवाकर समय पर उपचार सुनिश्चित कराया।

जमीनी और पारिवारिक विवादों का कराया शांतिपूर्ण समाधान

थाना भखारा क्षेत्र के मडाई भाटा मोखा रोड में खेत की मेड़ निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर ERV टीम ने तत्काल पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी और मामला शांत कराया। पुलिस ने संबंधित पक्षों को नियमानुसार सीमांकन कराने तथा भविष्य में विवाद होने पर थाना में सूचना देने की सलाह दी।

 

 

थाना कुरूद एवं मगरलोड क्षेत्रों में जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद, धमकी, वाद-विवाद और गाली-गलौज जैसी शिकायतों पर भी डायल-112 टीमों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश, मध्यस्थता एवं आवश्यक कानूनी सलाह प्रदान की।

जनसेवा और संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण

धमतरी पुलिस की डायल-112 सेवा दिन-रात आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। सड़क दुर्घटना, चिकित्सा आपातकाल, प्रसव सहायता, जहर सेवन, पारिवारिक विवाद, संदिग्ध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचनाओं पर ERV टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत उपलब्ध करा रही हैं।

त्वरित प्रतिक्रिया, मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के कारण डायल-112 सेवा जिले में आमजन के बीच विश्वास और सुरक्षा का मजबूत आधार बनती जा रही है।

“आपातकाल में डायल-112, हर समय आपके साथ”

धमतरी पुलिस – जनसेवा, सुरक्षा एवं विश्वास का प्रतीक।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में