Breaking

लिगेसी वेस्ट आगजनी मामला: पांच किसानों पर 5-5 हजार रुपये का पर्यावरणीय अर्थदण्ड…

बिजली हुई महंगी, घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं पर बढ़ा भार, 1 जुलाई से ये होंगी नई दरें…

Smartphone पानी में डूबते ही भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो हमेशा के लिए हो सकता है बंद…

इन जगहों पर 100 की उम्र में भी लोग दिखते हैं एकदम जवान और फिट, आखिर खाते क्या हैं ये?

क्या मौत आने से पहले ही इंसान को हो जाता है इसका अंदाजा, जानें 7 दिन पहले क्या होता है?

बेंद्रानवगांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 1.5 एकड़ शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जेसीबी से हटाए गए अवैध निर्माण…

इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान…

कुरूद के बिरेतरा में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत, घर में फांसी के फंदे पर मिले दोनों के शव…

धमतरी पुलिस की डायल-112 सेवा बनी आमजन का भरोसा, एक माह में 800 से अधिक मामलों में त्वरित सहायता…

सावधान! बंद किया हुआ मोबाइल नंबर बन सकता है बड़ा खतरा, आपके बैंक OTP किसी अजनबी तक पहुंच सकते हैं…

World Slowest Internet: इस देश‌ में चलता‌ है दुनिया का‌ सबसे स्लो इंटरनेट, स्पीड देख पकड़ लेंगे माथा…

अयोध्या राम मंदिर दान राशि मामले में SIT जांच शुरू, VHP अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान बोले- ‘सच सामने आएगा’…

धमतरी में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खाद लाइसेंस निलंबित, 1500 से अधिक बोरी खाद जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 24 लाख के सोना-चांदी के जेवर, नगदी और वाहन बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ में फार्मा के क्षेत्र में खुली रोजगार की राह , 9580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

गाड़ा बस्ती में निगम की कार्रवाई का विरोध, तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन ने संभाली स्थिति…

एम्बुलेंस चालक से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

डायल-112 टीम पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

AI नहीं छीन रहा रोजगार, बल्कि खोल रहा है लाखों नए अवसर! जेफ बेजोस का बड़ा खुलासा…

मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त…

एक गैलन एलएनजी में कितने किलोमीटर चलता है शिप, जानें कितना होता है इसका माइलेज?

Ethanol Production: क्या घर में भी बना सकते हैं एथेनॉल, जान लीजिए पूरा प्रॉसेस?

कथित गौमांस मामले में निगम सख्त, महापौर ने किया निरीक्षण; आज हो सकती है बड़ी कार्रवाई…

मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना पड़ा भारी, धमतरी यातायात पुलिस ने 4 पिकअप चालकों पर ठोका 21,200 रुपये जुर्माना…

कुरूद शराब दुकान में ओवररेटिंग का खुलासा, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, जिला अधिकारी को नोटिस…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 24 लाख के सोना-चांदी के जेवर, नगदी और वाहन बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार..

Share

धमतरी/ संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 24 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, नगदी, मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना नगरी क्षेत्र निवासी श्रीमती राधिका साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 से 8 जून 2026 के बीच वे अपने घर में ताला लगाकर मातंगी धाम दर्शन के लिए गई थीं। वापस लौटने पर घर का पिछला दरवाजा खुला मिला और आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ली गई थी। मामले में थाना नगरी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर साइबर थाना एवं नगरी थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं निगरानी के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने थाना नगरी के एक अन्य चोरी के मामले तथा मोटरसाइकिल चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। चोरी किए गए आभूषणों का कुछ हिस्सा एक आरोपी द्वारा दूसरे आरोपी को बेच दिया गया था, जबकि कुछ सामान छिपाने में एक महिला ने सहयोग किया था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने और छिपाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

 

 

बरामद संपत्ति में शामिल हैं:

  • 144.11 ग्राम सोने के आभूषण
  • 2167.845 ग्राम चांदी के आभूषण
  • 11,300 रुपये नगद एवं सिक्के
  • 4 मोबाइल फोन (2 एप्पल, 2 विवो)
  • चोरी में प्रयुक्त लोहे का रॉड
  • मोटरसाइकिल क्रमांक CG-23-P-6597

पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में चोरी गए शेष माल की बरामदगी एवं अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

धमतरी पुलिस ने सराफा व्यापारियों से अपील की है कि संदिग्ध परिस्थितियों में सोना-चांदी बेचने आने वाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साथ ही नागरिकों से कीमती सामान बैंक लॉकर में सुरक्षित रखने और घर को लंबे समय तक सूना न छोड़ने की अपील की गई है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में