Breaking

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

डायल-112 टीम पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

Share

धमतरी/ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

थाना सिटी कोतवाली में डायल-112 पायथन-02 में पदस्थ आरक्षक खिलेश कुमार ध्रुव की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 144/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 की रात लगभग 9:30 बजे डायल-112 टीम को सतनामी गली, दानीटोला धमतरी में मारपीट और विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी राहुल जोशी, चंद्रशेखर रात्रे उर्फ बंटी एवं उनके साथियों ने पुलिस दल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

 

 

आरोपियों ने कर्तव्य पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हाथ-मुक्कों और लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे डायल-112 में पदस्थ एक आरक्षक घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने शासकीय वाहन क्रमांक CG-03-A-1313 में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की।

विवेचना के दौरान गवाहों के बयान, चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल जोशी (24 वर्ष), निवासी दानीटोला, धमतरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय कार्य में बाधा न डालें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में