Breaking

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

गंगरेल बांध में 14 जून को होगी प्रदेश स्तरीय साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता, मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण…

Share

धमतरी/ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गंगरेल बांध में 14 जून को आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से संस्था के अध्यक्ष खूबलाल ध्रुव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

दिल्ली प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मध्यप्रदेश से सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भी सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को प्रतियोगिता का आमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।

सभी जनप्रतिनिधियों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को मोबाइल और अन्य डिजिटल माध्यमों से बाहर निकालकर खेल गतिविधियों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है, जिससे प्रदूषण कम करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में मदद मिलती है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष खूबलाल ध्रुव ने बताया कि गंगरेल बांध की प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित होने वाली यह साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी खिलाड़ियों और साइकिल प्रेमियों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन के माध्यम से गंगरेल क्षेत्र को खेल एवं पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से प्राप्त मार्गदर्शन और आशीर्वाद आयोजन समिति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि 14 जून को आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में