Breaking

धमतरी में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल…

कुरुद पुलिस की कार्रवाई: चाकूबाजी और मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी डिलेश्वर यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

Nothing AI Device : स्मार्टफोन से आगे की तैयारी, Nothing बना रहा है स्क्रीनलेस AI डिवाइस…

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण…

Android Phone Crash Problem : बार-बार क्रैश होकर परेशान कर रहा Android फोन? इन तरीकों से करें ठीक…

Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च…

राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, ‘सेल्फी विथ मी’ जोन में उमड़ी लोगों की भीड़…

India Crude Oil Imports: 1 दिन में कितना तेल इंपोर्ट करता है भारत, किस देश से सबसे ज्यादा बिजनेस?

धनतेरस से 3 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 2 लाख के नीचे, जानें आज का रेट…

Soan Papdi History: भारत में कहां से आई सोन पापड़ी? दिवाली पर डिब्बा मिलने से पहले जानें इतिहास…

Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?

Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड…

Phone Camera Small Hole: फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?

WhatsApp Guest Calling: WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन…

Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर…

Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च…

छत्तीसगढ़: ‘कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी’, बोले डिप्टी सीएम अरुण साव…

Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स….

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की पहल, ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं ने लगाई दौड़; हथियारों का प्रदर्शन और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित…

धमतरी पुलिस की गौ-तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 13 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के वाहन जब्त…

4% मासिक मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी, धमतरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार…

Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक…

WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

धमतरी में पटाखा दुकानों के लिए सख्त अग्नि सुरक्षा नियम लागू, 5 किलो का अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य…

Google Chrome यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट, तुरंत करें ये काम वरना होगा नुकसान…

Share

Google Chrome: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने Google Chrome इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है. एजेंसी के अनुसार, Chrome ब्राउजर में कई ऐसे सुरक्षा दोष पाए गए हैं जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स के सिस्टम को निशाना बना सकते हैं.

CERT-In ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

सरकार समर्थित साइबर सुरक्षा संस्था Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने अपनी ताजा एडवाइजरी में बताया है कि Google Chrome के कुछ पुराने वर्जन सुरक्षा जोखिमों से प्रभावित हैं. यह खतरा Windows, macOS और Linux प्लेटफॉर्म पर चल रहे Chrome ब्राउजर से जुड़ा हुआ है.

एजेंसी ने कहा है कि जिन यूजर्स के सिस्टम में Chrome का पुराना वर्जन इंस्टॉल है उन्हें जल्द से जल्द अपडेट करना चाहिए.

क्या है खतरा?

CERT-In के अनुसार, इन कमियों का फायदा उठाकर कोई भी हमलावर दूर बैठकर सिस्टम पर दुर्भावनापूर्ण कोड चला सकता है. इसके अलावा संवेदनशील जानकारी चोरी करना, सिस्टम को क्रैश करना या ब्राउजर की सेफ्टी लेयर्स को बायपास करना भी संभव हो सकता है.

साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे सुरक्षा दोष हैकर्स को यूजर के डिवाइस पर अनधिकृत गतिविधियां करने का मौका दे सकते हैं जिससे व्यक्तिगत और संगठनात्मक डेटा दोनों खतरे में पड़ सकते हैं.

 

 

Chrome में कहां मिलीं खामियां?

जांच में पता चला है कि Chrome के कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स में तकनीकी कमजोरियां मौजूद हैं. इनमें GPU, V8 इंजन, Blink, WebGL, WebRTC, PDF Viewer, Media, Network, Extensions और अन्य ब्राउजर सब-सिस्टम शामिल हैं.

इन कमजोरियों में मेमोरी मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याएं, बफर ओवरफ्लो, टाइप कन्फ्यूजन, इंटीजर ओवरफ्लो और अनइनिशियलाइज्ड मेमोरी जैसी खामियां शामिल हैं. ऐसे दोष साइबर अपराधियों को सिस्टम की सुरक्षा को प्रभावित करने का अवसर दे सकते हैं.

कैसे हो सकता है हमला?

विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी यूजर को नुकसान पहुंचाने के लिए हैकर एक विशेष रूप से तैयार किए गए वेबपेज या लिंक का इस्तेमाल कर सकता है. यदि यूजर उस लिंक को खोल देता है तो हमलावर इन कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है. सरल शब्दों में कहें तो केवल किसी संदिग्ध वेबसाइट या लिंक पर क्लिक करना भी जोखिम पैदा कर सकता है.

किन यूजर्स पर है असर?

यह चेतावनी सभी डेस्कटॉप Chrome यूजर्स के लिए जारी की गई है. चाहे आप व्यक्तिगत उपयोगकर्ता हों या किसी कंपनी/संस्था में काम करते हों यदि आपके कंप्यूटर में Chrome का पुराना वर्जन चल रहा है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है.

Chrome को तुरंत कैसे अपडेट करें?

अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए Chrome को तुरंत नए वर्जन में अपडेट करें.

  • अपडेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें.
  • Google Chrome खोलें.
  • ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट (⋮) मेन्यू पर क्लिक करें.
  • Help ऑप्शन चुनें.
  • About Google Chrome पर क्लिक करें.
  • Chrome अपने आप नए अपडेट की जांच करेगा और उसे इंस्टॉल कर देगा.
  • अपडेट पूरा होने के बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट करें.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में