Breaking

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

गांजा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, नगर सैनिक गिरफ्तार; धमतरी पुलिस ने अवैध नेटवर्क पर कसा शिकंजा…

Share

धमतरी/ जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना मगरलोड में अप्रैल माह में दर्ज गांजा बिक्री के प्रकरण की जांच के दौरान मामले में एक नगर सैनिक की संलिप्तता सामने आई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों, उनके सहयोगियों और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना मगरलोड में 14 अप्रैल 2026 को अपराध क्रमांक 63/2026 के तहत धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा, नगद राशि एवं मोबाइल फोन सहित कुल 89 हजार 930 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त कर पति-पत्नी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था।

प्रकरण की गहन विवेचना, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर से प्राप्त सूचना तथा अन्य साक्ष्यों के परीक्षण के दौरान मामले में एक और आरोपी की भूमिका उजागर हुई। जांच में सामने आया कि नगर सैनिक महेश सिन्हा अवैध गांजा कारोबार से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था।

पुलिस ने आरोपी पर लगातार निगरानी रखने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने पर पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

गिरफ्तार आरोपी

महेश सिन्हा, पिता स्व. रिकीराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पाहंदा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी।

पहले हो चुकी है कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को ग्राम मोहेरा में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी लाभाराम कुर्रे (48 वर्ष) एवं उनकी पत्नी सुशीला बाई कुर्रे (51 वर्ष), निवासी ग्राम मोहेरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

धमतरी पुलिस ने बताया कि इस मामले से जुड़े अन्य संभावित कड़ियों और नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार पिछले छह सप्ताह के दौरान जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सात से अधिक प्रभावी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है तथा जिले में नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में