Breaking

धमतरी में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल…

कुरुद पुलिस की कार्रवाई: चाकूबाजी और मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी डिलेश्वर यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

Nothing AI Device : स्मार्टफोन से आगे की तैयारी, Nothing बना रहा है स्क्रीनलेस AI डिवाइस…

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण…

Android Phone Crash Problem : बार-बार क्रैश होकर परेशान कर रहा Android फोन? इन तरीकों से करें ठीक…

Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च…

राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, ‘सेल्फी विथ मी’ जोन में उमड़ी लोगों की भीड़…

India Crude Oil Imports: 1 दिन में कितना तेल इंपोर्ट करता है भारत, किस देश से सबसे ज्यादा बिजनेस?

धनतेरस से 3 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 2 लाख के नीचे, जानें आज का रेट…

Soan Papdi History: भारत में कहां से आई सोन पापड़ी? दिवाली पर डिब्बा मिलने से पहले जानें इतिहास…

Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?

Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड…

Phone Camera Small Hole: फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?

WhatsApp Guest Calling: WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन…

Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर…

Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च…

छत्तीसगढ़: ‘कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी’, बोले डिप्टी सीएम अरुण साव…

Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स….

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की पहल, ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं ने लगाई दौड़; हथियारों का प्रदर्शन और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित…

धमतरी पुलिस की गौ-तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 13 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के वाहन जब्त…

4% मासिक मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी, धमतरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार…

Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक…

WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

धमतरी में पटाखा दुकानों के लिए सख्त अग्नि सुरक्षा नियम लागू, 5 किलो का अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य…

Iran Nuclear Bomb: ईरान के पास कितना यूरेनियम, उससे कितने परमाणु बम बन सकते हैं?

Share

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा रखी है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार यह सवाल गूंज रहा है कि ईरान के पास इस समय कुल कितना यूरेनियम जमा हो चुका है और वह इससे कितने परमाणु बम तैयार कर सकता है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानी IAEA की लगातार आती रिपोर्टों ने इस चिंता को और ज्यादा गहरा कर दिया है. हालांकि ईरान हमेशा यही कहता आया है कि उसका यह पूरा तामझाम सिर्फ बिजली बनाने और मेडिकल रिसर्च जैसे शांतिपूर्ण कामों के लिए है, लेकिन जमीनी आंकड़े कुछ और ही गवाही दे रहे हैं. आइए जानें कि ईरान के पास कितना यूरेनियम है और उससे कितने परमाणु हथियार बन सकते हैं.

यूरेनियम के संवर्धन का खतरनाक स्तर और उसकी हकीकत

किसी भी देश को परमाणु बम बनाने के लिए यूरेनियम को एक खास लेवल तक रिफाइन यानी संवर्धित करना पड़ता है. आम तौर पर बिजली बनाने के लिए सिर्फ 3.6% संवर्धित यूरेनियम की जरूरत होती है. लेकिन ईरान इस मामूली जरूरत की सीमा को बहुत पीछे छोड़ चुका है. तकनीकी जानकारों का कहना है कि ईरान ने नागरिक उपयोग की सभी सीमाओं को लांघकर अपने यूरेनियम को बहुत ऊंचे स्तर तक संवर्धित कर लिया है. यह स्थिति पूरी दुनिया के लिए इसलिए डरावनी है क्योंकि अब ईरान वेपन-ग्रेड यानी हथियार बनाने वाले स्तर के बेहद करीब पहुंच चुका है.

क्या कहता है 60% शुद्धता वाले यूरेनियम का आंकड़ा?

ताजा अंतरराष्ट्रीय आकलनों के मुताबिक, ईरान के पास इस समय लगभग 440 किलो ऐसा यूरेनियम मौजूद है जिसे 60% की खतरनाक हद तक संवर्धित किया जा चुका है. परमाणु वैज्ञानिकों का मानना है कि 60% तक पहुंचे यूरेनियम को हथियार बनाने के लिए जरूरी 90% के स्तर तक ले जाने में बहुत ही कम समय और बेहद मामूली तकनीकी प्रक्रिया की जरूरत होती है. यही वजह है कि दुनिया भर की खुफिया एजेंसियां ईरान के इस 440 किलो के स्टॉक पर चौबीसों घंटे अपनी नजरें गड़ाए बैठी हैं.

 

 

ईरान के पास कितना यूरेनियम मौजूद

ईरान के परमाणु ठिकानों में सिर्फ 60% वाला यूरेनियम ही नहीं है, बल्कि उसके पास अलग-अलग स्तरों का एक बड़ा भंडार है. आंकड़ों के मुताबिक, ईरान के पास करीब 1,000 किलो यूरेनियम 20% तक संवर्धित रूप में तिजोरियों में बंद है. इसके अलावा, उसके पास लगभग 8,500 किलो यूरेनियम 3.6% के स्तर पर संवर्धित हालत में मौजूद है. भले ही यह 3.6% वाला हिस्सा नागरिक काम के लिए हो, लेकिन इतनी बड़ी कुल मात्रा यह बताती है कि ईरान के पास कच्चे माल की कोई कमी नहीं है.

मौजूदा भंडार से कितने एटमी बम बना सकता है ईरान?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि ईरान के पास मौजूद इस पूरे स्टॉक से कुल कितने परमाणु बम तैयार हो सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय रक्षा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साझा आकलन के मुताबिक, अगर ईरान अपने इस पूरे संवर्धित यूरेनियम भंडार को 90% की शुद्धता पर ले जाता है, तो वह आराम से 5 से 8 परमाणु हथियार बना सकता है. इतने बम पूरे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा व्यवस्था को हमेशा के लिए तहस-नहस करने और दुनिया का पावर बैलेंस बदलने के लिए काफी हैं.

इस्फहान संयंत्र और परमाणु ठिकानों की सुरक्षा

ईरान ने अपने इस बेशकीमती और अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के ज्यादातर हिस्से को इस्फहान नाम के बेहद सुरक्षित इलाके में छिपाकर रखा है. इस्फहान ईरान के उन 3 प्रमुख भूमिगत परमाणु ठिकानों में से एक है, जिन्हें अमेरिकी और इजरायली रणनीतिक हमलों का सामना भी करना पड़ा है. इन ठिकानों को जमीन के नीचे नतान्ज जैसी बेहद सुरक्षित जगहों पर बनाया गया है, ताकि किसी भी बाहरी हवाई हमले या बमबारी से इस यूरेनियम भंडार को पूरी तरह बचाया जा सके.

अमेरिकी खुफिया एजेंसी का चौंकाने वाला बड़ा दावा

अमेरिकी डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी यानी डीआईए की रिपोर्ट में ईरान की रफ्तार को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली बात कही गई है. इस खुफिया आकलन के मुताबिक, ईरान अगर आज की तारीख में तय कर ले, तो वह 1 हफ्ते से भी कम समय के भीतर एक पूरे परमाणु बम के लिए जरूरी वेपन-ग्रेड यानी 90% शुद्धता वाला यूरेनियम आराम से तैयार कर सकता है. यह रिपोर्ट बताती है कि तकनीकी तौर पर अब ईरान को रोक पाना दुनिया के लिए कितना मुश्किल हो चुका है.

क्या वाकई एटमी हथियार बना रहा है ईरान?

इस बेहद संवेदनशील मोड़ पर भी अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का मानना है कि ईरान रणनीतिक रूप से इस समय सीधे तौर पर परमाणु बम का निर्माण नहीं कर रहा है. उसने केवल वे तमाम जरूरी कदम उठाकर तैयारी पुख्ता कर ली है, जिनकी मदद से वह जब चाहे, परमाणु बटन दबाकर बम बना सकता है. दूसरी तरफ, इजरायल का दावा बिल्कुल अलग है. इजरायली खुफिया एजेंसियों का साफ कहना है कि उनके पास ऐसे पुख्ता सबूत हैं जो बताते हैं कि ईरान ने परमाणु बम के कल-पुर्जे बनाने में ठोस प्रगति कर ली है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में