Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

ईरान को आतिशकदा क्यों कहते रहे हैं मुसलमान, जानें फारस का पारसियों से क्या है कनेक्शन?

Share

ईरान, जिसे दुनिया सदियों तक फारस के नाम से जानती रही, आज एक इस्लामिक राष्ट्र है, लेकिन इस जमीन का इतिहास इस्लाम के आगमन से कहीं ज्यादा पुराना और गहरा है. कभी यह क्षेत्र ‘आतिशपरस्तों’ यानी आग की पूजा करने वालों का गढ़ हुआ करता था, जिसे मुसलमान ‘आतिशकदा’ कहते थे. आखिर क्यों इस पावन धरती को आग का घर कहा गया और फारस के सुनहरे दौर का पारसियों से क्या अटूट रिश्ता रहा है? आइए, इतिहास के पन्नों को पलटकर इस दिलचस्प कनेक्शन की तह तक जाते हैं.

1/9
इतिहास के पन्नों में ईरान के लिए अक्सर आतिशकदा शब्द का इस्तेमाल मिलता है. फारसी और उर्दू साहित्य में 'आतिश' का मतलब आग और 'कदा' का मतलब घर या स्थान होता है. प्राचीन फारस में पारसी धर्म (Zoroastrianism) के अनुयायी रहते थे, जिनके लिए अग्नि ईश्वर की पवित्रता और प्रकाश का सबसे बड़ा प्रतीक थी.
इतिहास के पन्नों में ईरान के लिए अक्सर आतिशकदा शब्द का इस्तेमाल मिलता है. फारसी और उर्दू साहित्य में ‘आतिश’ का मतलब आग और ‘कदा’ का मतलब घर या स्थान होता है. प्राचीन फारस में पारसी धर्म (Zoroastrianism) के अनुयायी रहते थे, जिनके लिए अग्नि ईश्वर की पवित्रता और प्रकाश का सबसे बड़ा प्रतीक थी.
2/9
इन लोगों ने पूरे फारस में विशाल अग्नि मंदिर बनवाए थे, जहां पवित्र अग्नि को कभी बुझने नहीं दिया जाता था. इसी कारण अरब और अन्य क्षेत्रों के मुसलमानों ने इस पूरे भू-भाग को 'आग का स्थान' या 'आतिशकदा' कहना शुरू किया.
इन लोगों ने पूरे फारस में विशाल अग्नि मंदिर बनवाए थे, जहां पवित्र अग्नि को कभी बुझने नहीं दिया जाता था. इसी कारण अरब और अन्य क्षेत्रों के मुसलमानों ने इस पूरे भू-भाग को ‘आग का स्थान’ या ‘आतिशकदा’ कहना शुरू किया.
3/9
इस्लाम के आने से पहले फारस दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक था. यहां हखामनी और ससानिद जैसे महान साम्राज्यों का शासन रहा है. इन साम्राज्यों की पहचान पारसी धर्म से थी, जिसकी स्थापना पैगंबर जरथुस्त्र ने की थी. पारसी धर्म दुनिया के सबसे पुराने एकेश्वरवादी धर्मों में से एक माना जाता है. इस धर्म में आग को पूजनीय माना गया है, क्योंकि इसे बुराई को खत्म करने वाला और पवित्रता का वाहक समझा जाता था.
इस्लाम के आने से पहले फारस दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक था. यहां हखामनी और ससानिद जैसे महान साम्राज्यों का शासन रहा है. इन साम्राज्यों की पहचान पारसी धर्म से थी, जिसकी स्थापना पैगंबर जरथुस्त्र ने की थी. पारसी धर्म दुनिया के सबसे पुराने एकेश्वरवादी धर्मों में से एक माना जाता है. इस धर्म में आग को पूजनीय माना गया है, क्योंकि इसे बुराई को खत्म करने वाला और पवित्रता का वाहक समझा जाता था.
4/9
उस दौर में फारस का सामाजिक और राजनीतिक ढांचा पूरी तरह से इसी धर्म के सिद्धांतों पर आधारित था. मुसलमानों द्वारा फारस को आतिशकदा कहने के पीछे एक बड़ी वजह यहां के 'अताश बेहराम' थे. ये पारसी धर्म के सबसे ऊंचे दर्जे के अग्नि मंदिर होते थे. इन मंदिरों में आग को स्थापित करने की प्रक्रिया बेहद जटिल थी और इसे राजाओं का संरक्षण प्राप्त था.
उस दौर में फारस का सामाजिक और राजनीतिक ढांचा पूरी तरह से इसी धर्म के सिद्धांतों पर आधारित था. मुसलमानों द्वारा फारस को आतिशकदा कहने के पीछे एक बड़ी वजह यहां के ‘अताश बेहराम’ थे. ये पारसी धर्म के सबसे ऊंचे दर्जे के अग्नि मंदिर होते थे. इन मंदिरों में आग को स्थापित करने की प्रक्रिया बेहद जटिल थी और इसे राजाओं का संरक्षण प्राप्त था.
5/9
पारसियों का मानना था कि आग खुदा की ऊर्जा का भौतिक रूप है. उनके लिए फारस की जमीन सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि एक पवित्र केंद्र थी, जहां की हवाओं में जरथुस्त्र की शिक्षाएं गूंजती थीं. इसी सांस्कृतिक विशिष्टता ने फारस को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई.
पारसियों का मानना था कि आग खुदा की ऊर्जा का भौतिक रूप है. उनके लिए फारस की जमीन सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि एक पवित्र केंद्र थी, जहां की हवाओं में जरथुस्त्र की शिक्षाएं गूंजती थीं. इसी सांस्कृतिक विशिष्टता ने फारस को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई.
6/9
फारस शब्द का सीधा संबंध 'पार्स' क्षेत्र से है, जो आज के ईरान का एक प्रांत है. यहीं से पारसी समुदाय की पहचान निकली. आज हम जिसे ईरानी वास्तुकला या कला कहते हैं, उसकी जड़ें पारसी काल में ही जमी थीं. नौरोज जैसा बड़ा त्योहार, जो आज भी ईरान में सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है, असल में पारसी कैलेंडर का नया साल है.
फारस शब्द का सीधा संबंध ‘पार्स’ क्षेत्र से है, जो आज के ईरान का एक प्रांत है. यहीं से पारसी समुदाय की पहचान निकली. आज हम जिसे ईरानी वास्तुकला या कला कहते हैं, उसकी जड़ें पारसी काल में ही जमी थीं. नौरोज जैसा बड़ा त्योहार, जो आज भी ईरान में सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है, असल में पारसी कैलेंडर का नया साल है.
7/9
फारस के राजाओं ने साहित्य, खगोल विज्ञान और गणित में जो तरक्की की थी, वह पारसी विद्वानों की ही देन थी. यही वजह है कि आज भी इतिहासकार फारस और पारसी को एक-दूसरे का पूरक मानते हैं.
फारस के राजाओं ने साहित्य, खगोल विज्ञान और गणित में जो तरक्की की थी, वह पारसी विद्वानों की ही देन थी. यही वजह है कि आज भी इतिहासकार फारस और पारसी को एक-दूसरे का पूरक मानते हैं.
8/9
सातवीं शताब्दी में जब अरबों ने फारस पर विजय प्राप्त की, तो वहां की धार्मिक तस्वीर बदलने लगी. ससानिद साम्राज्य के पतन के बाद इस्लाम तेजी से फैलने लगा. धीरे-धीरे पारसी धर्म के अनुयायियों की संख्या कम होने लगी. कई प्राचीन अग्नि मंदिर या तो मस्जिद में बदल दिए गए या उपेक्षित होकर खंडहर बन गए. इसी दौर में अपनी धार्मिक पहचान बचाने के लिए पारसियों का एक बड़ा समूह समुद्र के रास्ते भारत की ओर निकल पड़ा, जिन्हें आज हम भारत के 'पारसी' समुदाय के रूप में जानते हैं.
सातवीं शताब्दी में जब अरबों ने फारस पर विजय प्राप्त की, तो वहां की धार्मिक तस्वीर बदलने लगी. ससानिद साम्राज्य के पतन के बाद इस्लाम तेजी से फैलने लगा. धीरे-धीरे पारसी धर्म के अनुयायियों की संख्या कम होने लगी. कई प्राचीन अग्नि मंदिर या तो मस्जिद में बदल दिए गए या उपेक्षित होकर खंडहर बन गए. इसी दौर में अपनी धार्मिक पहचान बचाने के लिए पारसियों का एक बड़ा समूह समुद्र के रास्ते भारत की ओर निकल पड़ा, जिन्हें आज हम भारत के ‘पारसी’ समुदाय के रूप में जानते हैं.
9/9
समय के साथ फारस पूरी तरह इस्लामिक रंग में रंग गया और उसका नाम आधिकारिक रूप से ईरान हो गया. 'आतिशकदा' शब्द जो कभी एक वास्तविकता था, वह धीरे-धीरे शायरी और कहानियों का हिस्सा बन गया. हालांकि, आज भी ईरान के यज्द और किरमान जैसे शहरों में कुछ प्राचीन अग्नि मंदिर मौजूद हैं, जहां सदियों पुरानी आग आज भी दहक रही है. यह आग आज के ईरान को उसके गौरवशाली पारसी अतीत से जोड़ने वाली आखिरी कड़ी मानी जाती है.
समय के साथ फारस पूरी तरह इस्लामिक रंग में रंग गया और उसका नाम आधिकारिक रूप से ईरान हो गया. ‘आतिशकदा’ शब्द जो कभी एक वास्तविकता था, वह धीरे-धीरे शायरी और कहानियों का हिस्सा बन गया. हालांकि, आज भी ईरान के यज्द और किरमान जैसे शहरों में कुछ प्राचीन अग्नि मंदिर मौजूद हैं, जहां सदियों पुरानी आग आज भी दहक रही है. यह आग आज के ईरान को उसके गौरवशाली पारसी अतीत से जोड़ने वाली आखिरी कड़ी मानी जाती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में