धमतरी/ थाना केरेगांव पुलिस ने वर्ष 2024 के मारपीट प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वे लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।

पुलिस ने पतासाजी करते हुए ग्राम सलोनी निवासी कल्याण सिंह बंजारे (60), जानकी बाई बंजारे (50) और ओंकार बंजारे (32) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
धमतरी पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेशों के पालन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
